सुपर ओवर में भारत की लगातार दूसरी जीत

IND vs NZ : सुपर ओवर में भारत की लगातार दूसरी जीत, सीरीज में 4-0 से आगे

1005 0

वेलिंग्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टी20 सुपर ओवर में पहुंचा और एक बार फिर टीम इंडिया की जीत हुई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे जिसके जवाब में कीवी टीम भी केवल 165 रन ही बना सकी। सुपर ओवर में कीवियों के लिए टिम सिफर्ट और कॉलिन मुनरो मैदान पर उतरे थे। एक विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 13 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन केएल राहुल के शुरुआती वार और फिर कोहली के पराक्रम के बूते टीम इंडिया ने 5 गेंद पर ही 16 रन बना लिए।

166 की पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही

इसके पहले शार्दुल ठाकुर की भी तारीफ करनी पड़ेगी, जब न्यूजीलैंड को जीत के लिए छह गेंदों पर महद सात रन बनाने थे, लेकिन उन्होंने गजब की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ छह रन ही दिए। 166 की पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। सबसे पहले मार्टिन गप्टिल बुमराह का शिकार बने। इसके बाद विराट कोहली ने डायरेक्ट हिट से कॉलिन मनरो को रन आउट किया वहीं युजवेंद्र चहल ने टॉम ब्रूस को बोल्ड किया। वहीं रॉस टेलर और सटीफर्ट ने अहम 62 रनों की साझेदारी की। पांडेय ने ठाकुर के साथ सातवें विकेट के लिये 43 रन जोड़े। इसके बाद सैनी के साथ 22 रन की साझेदारी की। पांडेय ने अपना अर्धशतक 36 गेंदों में पूरा किया।
आखिरी शार्दुल ठाकुर के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोए जिससे मुकाबला टाई हो गया। आखिरी ओवर में पहली गेंद पर रॉस टेलर 24), तीसरी गेंद पर टिम सटीफर्ट (57), पांचवीं गेंद पर डेरिल सेंटनर (4) और मिचेल सेंटनर (2) ने आखिरी गेंद पर अपना विकेट खोया।

वेलिंग्टन में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए

इससे पहले वेलिंग्टन में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। भारत को 14 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा और संजू सैमसन 8 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरे थे। विराट कोहली (11) और केएल राहुल (39) ने साझेदारी की लेकिन कोहली ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर (1) भी नहीं टिक पाए। हालांकि तब के एक तरफ से पारी को संभालने की कोशिश करते रहे लेकिन उनके जाने के बाद बल्लेबाजी जैसे बिखर गई। शिवम दुबे (12), सुंदर बिना खाता खोले वापस लौट गए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड की टीम में दो बदलाव हुए हैं कॉलिन ग्रैंडहोम की जगह टॉम ब्रूस और केन विलियमसन की जगह डेरिल मिचेल खेलने वाले हैं। भारतीय टीम में तीन अहम बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की जगह संजू सैमसन, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है।

Related Post

Mock Drill

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 20 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल

Posted by - June 19, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों…
CM Yogi

मैं दावे से कह रहा हूं कि आज सबसे अच्छे ग्रोथ वाला राज्य है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - August 13, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पूरी निष्पक्षता से चयन किया है।…
pm modi

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे उत्तराखंड, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

Posted by - October 21, 2022 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार (PM Modi) सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री केदारनाथ…
CM Yogi

मुख्यमंत्री की चेतावनी, जन शिकायतों के यथोचित समाधान में लापरवाही अक्षम्य

Posted by - August 31, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि जन शिकायतों और समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी…
Yogi

चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत है आयुर्वेद कॉलेज : सीएम योगी

Posted by - April 9, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री एवं महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (Gorakhnath University) के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि महायोगी गोरखनाथ के…