Bus

यूपी रोडवेज के ड्राइवर कंडक्टर के पारिश्रमिक में इजाफा

292 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे ड्राइवरों- कन्डक्टरों को योगी सरकार ने तोहफा दिया है। सरकार ने संविदा ड्राइवरों- कन्डक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी 1 दिसम्बर, 2023 से ड्राइवरों-कन्डक्टरों के पारिश्रमिक में प्रति किमी 14 पैसे की दर से अधिक भुगतान किया जाएगा। इससे परिवहन निगम की बसों (Roadways) में कार्यरत 30 हजार से अधिक ड्राइवरों-कन्डक्टरों को लाभ मिलेगा। इस सम्बंध में प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आदेश जारी कर दिया है।

1 दिसंबर से लागू होगी नई दर

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी (CM Yogi) एवं परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन निगम में कार्यरत ड्राइवरों-कन्डक्टरों की पारिश्रमिक दरों को पुनरीक्षित किया गया है।

अभी तक 1.75 रुपए प्रति किमी की दर से भुगतान किया जा रहा था, जिसे पुनरीक्षण के पश्चात बढ़ाकर 1.89 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है। नई दर से देय भुगतान 1 दिसम्बर, 2023 से लागू होगा।

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि नोएडा क्षेत्र की नगरीय बसें (Roadways) , इसी क्षेत्र की ग्रामीण सेवाएं, एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत कौशाम्बी, साहिबाबाद एवं लोनी डिपो व एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त डिपोज की ग्रामीण सेवाओं में कार्यरत केवल संविदा चालकों, गोरखपुर क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकट सौनोली, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज बस डिपो के संविदा चालक एवं उप नगरीय सेवाओं के ड्राइवरों को छोड़कर शेष संविदा ड्राइवर-कन्डक्टर को ही इसका लाभ मिलेगा।

Related Post

Jagadguru Rambhadracharya

महाकुंभ 2025 में अमृतयोग का साक्षात अनुभव: जगद्गुरु रामभद्राचार्य

Posted by - February 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 को अब तक का सबसे सुंदर, दिव्य और अविस्मरणीय…
CM Yogi

धन के अभाव में बाधित नहीं होगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री

Posted by - August 14, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।…
Premdutt Tiwari

फतेहपुर : स्वर्गीय इंदिरा गांधी के नजदीकी रहे प्रेमदत्त तिवारी का निधन

Posted by - February 28, 2021 0
फतेहपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के बुजुर्ग नेता प्रेमदत्त तिवारी (Premdutt Tiwari) का गंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया…