छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का उद्घाटन

छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का उद्घाटन

1237 0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुह वूक ने दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का शुक्रवार को उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि पार्क को 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान दिए गए भारतीय शांतिरक्षक सेना के योगदान की याद में बनाया गया है। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल आरके एस भदौरिया भी इस मौके पर मौजूद थे।

भारत बंद के दौरान चार शताब्दी ट्रेनें रद्द

दक्षिण कोरियाई मंत्री द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य सहयोग को बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा भारत पहुंचे। दक्षिण कोरिया भारत को सबसे अधिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करता रहा है।  दोनों देशों ने 2019 में, विभिन्न भूमि और नौसेना प्रणालियों के संयुक्त उत्पादन में सहयोग के लिए एक मसौदा तैयार किया था।  वूक ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भी दौरा किया और भारत के नायकों को श्रद्धांजलि दी।

Related Post

ओपी राजभर

राजभर का योगी सरकार से इस्‍तीफा, कहा- भाजपा मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रही

Posted by - May 6, 2019 0
नई दिल्ली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और बीजेपी के बीच महीनों से जारी उठा-पटक का आखिरकार…
cm dhami

मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, सीएम धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार

Posted by - April 6, 2026 0
देहरादून/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद स्थित मदननेगी क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली…

CM योगी ने सूबे में किसानों का क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाने के दिए निर्देश

Posted by - March 8, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  आदित्यनाथ ने किसानों को क्रेडिट कार्ड से जोड़ने के लिए बड़ी पहल…