राजभवन में हुआ फल, शाक-भाजी व पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

1662 0

राज्यपाल आनंदीबेन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन में प्रादेशिक फल, शाक-भाजी तथा पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी जनता के लिए भी खोली गई है।

राजभवन के लॉन में आज से शुरू इस प्रदर्शनी में जौनपुर की विशाल मूली के साथ प्रदेश के हर जिले के प्रख्यात फल, सब्जी तथा पुष्प को रखा गया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आज उद्घाटन समारोह में हर स्टॉल का जायजा लिया। आठ फरवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में राज्यभर के नामचीन किसान, कृषि विशेषज्ञ तथा फल उत्पादक भी पधारेंगे। इस दौरान फल तथा सब्जी के प्रयोग से बनने वाले अचार, सॉस तथा जैम के निर्माण का आसान तरीका भी लोगों को बताया जाएगा।

भजन और भागवत कथा के अलावा और क्यों चर्चित हैं जया किशोरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की आमदनी को दोगुना करने और लागत का डेढ़ गुना दाम देने के लिए लागत को कम करके उत्पादन को बढ़ाना और कृषि के विविधीकरण की ओर ध्यान देना जरूरी है। राजभवन के लॉन में इस तीन दिनी प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा मुख्यमंत्री के मंत्रिमडल में उनके सहयोगी, राजभवन और उद्यान विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे।

राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले फल-शाकभाजी तथा पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Related Post

Uddhav with Sharad

महाराष्ट्र : सचिन वाजे को लेकर महा विकास अघाड़ी की सरकार में दरार

Posted by - March 15, 2021 0
मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे…
आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल

बैंकों और इंश्योरेंस कर्मचारियों का आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल एलान

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्‍ली। बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की प्रमुख यूनियन नए साल में हड़ताल करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट…
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी बोली-बीजेपी अमेठी में बांट रही है वोटर्स को पैसे, साड़ियां और जूते

Posted by - April 28, 2019 0
अमेठी। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका…