यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद, बीजेपी नेता को मारी गोली

575 0

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है,वहीं, प्रयागराज के झूंसी में बीजेपी मंडल अध्यक्ष को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है। घायल अवस्था में 22 वर्षीय अवधेश मौर्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, बीजेपी नेता को गोली मारने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि, अवधेश के खिलाफ भी एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की तलाश चल रही है।

बताया जाता है कि, सोमवार देर रात वह गांव से बाहर एक धार्मिक स्थल के पास भाजपा नेता जख्मी हालत में पाए गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि, बीजेपी नेता अवधेश की कमर के पास गोली लगी है। झूंसी के ईसीपुर गांव पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की है, लेकिन पुलिस को ग्रामीणों से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस घायल भाजपा नेता के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। अवधेश की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Related Post

CM Yogi

रामोत्सव 2024: सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी

Posted by - December 29, 2023 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के शनिवार को प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रामनगरी…
CM Yogi

वर्तमान में देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - November 9, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के विजन के अनुरूप भारत की…

जब तक कोरोना खत्म नहीं हो जाता तब तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा- योगी के मंत्री ने खाई कसम

Posted by - July 22, 2021 0
योगी सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री ने ऐलान किया है कि जब तक देश में कोरोना महामारी खत्म नहीं होती…
MoU

यूपी और नुईवो लियोन एक दूसरे के सहयोग से तय करेंगे समृद्धि की राह: गर्वनर

Posted by - August 5, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश और मैक्सिको के नुईवो लियोन के बीच पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा, एग्रीकल्चर और मेडिकल सेक्टर सहित अन्य सेक्टरों…