IIT Kharagpur

आईआईटी खड़गपुर ने विकसित की जल शुद्धिकरण की तकनीक

1172 0

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आआईटी) खड़गपुर (IIT Kharagpur) स्थित तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र जल शुद्धिकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसने देश के कई राज्यों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और बाढ़ के पानी के प्रबंधन की दिशा में अच्छा काम किया है।

बता दें कि आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur)  ने एक कुशल, कम लागत वाली नैनो फिल्टरेशन आधारित तकनीक विकसित की है, जिसने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में तीन अलग-अलग स्थानों पर 25 हजार लोगों की स्वच्छ पेयजल तक पहुंच सुनिश्चित की है। यह पानी भारी धातुओं से मुक्त है जो स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक माने जाते हैं।

मेम्ब्रेन सेपरेशन लेबोरेटरीज, सीएसआईआर-भारतीय रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) जल प्रौद्योगिकी पहल (डब्ल्यूटीआई) के सहयोग से अत्यधिक कॉम्पैक्ट वर्टीकल मॉड्यूलर नैनोफिल्टरेशन मेम्ब्रेन सिस्टम का प्रोटोटाइप विकसित किया है। जो भू-जल में मौजूद भारी धातुओं को हटाने का काम करता है। इसकी क्षमता एक घंटे में 100 से 300 लीटर पानी को साफ करने की है।

सीएम ने चित्रकूट मंडल को दी 1000 करोड़ रुपये की सौगात

यह टेक्नोलॉजी हाइड्रोफिलाइज्ड पॉलियामाइड मेम्बरेन प्रणाली पर आधारित है जो भूजल में मौजूद भारी धातु जैसे आयरन को हटाने में काफी मददगार है। इसमें ऐसे पंप होते हैं जो पानी को पहले प्रिफिल्टर असेंबली में बल पूर्वक भेजते हैं जहां उसमें मौजूद ठोस तत्व, रंग एवं गंध को हटाया जाता है। इसके बाद इसे स्पायरल वुंड मेम्बरेन मॉड्यूल से गुजारा जाता है जहां भारी धातुओं को हटाया जाता है। इस प्रक्रिया में आयरन, आर्सेनिक और पानी की अधिक कठोरता को समाप्त किया जाता है और अंत में पराबैंगनी प्रकाश की मदद से टैंक अथवा पाइपलाइनों में मौजूद रोगाणुओं के नष्ट किया जाता है।

असम के उत्तर गुवाहाटी के एक प्राथमिक स्कूल में बच्चे ऐसा पानी पीते थे जिसमें अत्यधिक आयरन और सीओडी पाया गया था तथा इससे बदबू भी आती थी लेकिन अब आईआईटी गुवाहाटी ने स्कूल में जलशोधन संयंत्र (300 लीटर प्रति घंटा) को स्थापित किया है। लाठियाबागीछा प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पानी की पहले की समस्या से छुटकारा मिल गया है।

इस संयंत्र को डीएसटी के सहयोग से रसायन मुक्त इलेक्ट्रोकोएग्यूलेशन तकनीक के आधार पर विकसित किया गया है। यह पानी में मौजूद आयरन और ऑर्सेनिक की मात्रा कम करने, उसमें कुल घुलित सॉल्वेंट, रासायनिक ऑक्सीजन डिमांड (सीओडी) जैविक ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) को बीआईएस की निर्धारित सीमा से नीचे लाने में सक्षम है।

स्कूल के 120 से अधिक छात्रों के साथ-साथ लाठियाबागीछा गांव के लोग इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वे साफ पानी पीएंगे और अब उनके स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस शोधित जल का उपयोग स्कूल में दोपहर का भोजन पकाने में भी होता है।

Related Post

महामृत्युंजय मंत्र

Mahashivratri 2020 : मौत के मुहाने पर खड़े लोगों की कैसे रक्षा करता है महामृत्युंजय मंत्र?

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार 21 फरवरी को पूरे देश में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव…
CM Dhami

उत्तराखण्ड ने हासिल की राजस्व अधिशेष की ऐतिहासिक उपलब्धि, CAG रिपोर्ट ने की पुष्टि

Posted by - September 23, 2025 0
देहारादून। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹5,310…
CM Dhami

सीएम धामी ने विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का” का किया विमोचन

Posted by - November 11, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को गढ़ीकेंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में राज्य स्थापना की…
बच्ची लापता

दिन दहाड़े बच्ची हुई लापता

Posted by - March 9, 2021 0
फिरोजाबाद जनपद के नगला सेंदलाल गांव में मंगलवार सुबह घर से बाहर निकली छह वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पीड़ित के परिवार से दूरभाष पर की बात, न्याय और सुरक्षा का दिया भरोसा

Posted by - May 3, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के परिवार से…