Jaunpur dead body case

दर्दनाक : पड़ोसियों के कंधा न देने पर साइकिल पर ले गया पत्नी का शव

1206 0
जौनपुर । कोरोना काल में जहां एक तरफ अपने भी पराए हो जा रहे हैं, शव को कंधा देने के लिए पड़ोसी-रिश्तेदार भी आगे नहीं आ रहे। ऐसे समय मे जौनपुर की पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। कोरोना से मृत पत्नी के अंतिम संस्कार में सहयोग के लिए गांव से चार कंधे नहीं मिले तो पति साइकिल पर ही शव (Body of the wife was carried on a bicycle) रखकर नदी किनारे चल पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ कंधा दिया, बल्कि अंतिम संस्कार के लिए सामान और शव घाट तक पहुंचाने के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया। मामला मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है।

गांव निवासी तिलकधारी सिंह की पत्नी राजकुमारी (56) ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एंबुलेंस से शव लेकर तिलकधारी गांव पहुंचे। अंतिम संस्कार के लिए शव घाट तक ले जाने में पड़ोसियों का सहयोग मांगा, लेकिन कोरोना से मौत बताकर कोई भी आगे नहीं आया। हालात के आगे बेबस तिलकधारी को और कोई उपाय नहीं दिखा तो पत्नी के शव को अपनी साइकिल पर रखकर अकेले ही अंतिम संस्कार करने की ठान ली।

वह साइकिल पर शव लेकर गांव में नदी के किनारे पहुंचे। दाह संस्कार करने के लिए अभी चिता भी नहीं लगा पाए थे कि गांव के लोगों ने शव जलाने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर तिलकधारी सिंह की सहायता की। शव के लिए टिकठी बनवाई, उसे कंधा दिलाया और फिर वाहन की व्यवस्था कर शव को रामघाट तक भेजवाया।
अंतिम संस्कार के लिए पैसे भी मुहैया कराया। इस संबंध में सीओ मड़ियाहूं संत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने तिलकधारी सिंह की सहायता की। शव के लिए गाड़ी का इंतजाम भी कराया गया। इसके अलावा अंतिम क्रिया के लिए शव को जौनपुर के रामघाट पर भेजवाया गया। पुलिसकर्मियों का प्रयास सराहनीय है।

Related Post

CM Yogi

भारत की समुद्री आत्मा और सभ्यता की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाएगा यह संग्रहालय: मुख्यमंत्री

Posted by - October 30, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित ‘नौसेना…
CM Yogi gave laptops to 82 beneficiaries

पीएम मोदी की प्रेरणा से शुरू हुई मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना: सीएम योगी

Posted by - March 6, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की संवेदनशील सरकार…

पीएम की रैली में शामिल हो रहे आरएसएस वर्करों की उतरवाई गई टोपी, काले कपड़े वालों को किया वापस

Posted by - July 15, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने बीएचयू आईआईटी मैदान पर एक…