ममता का पीएम पर वार

अगर मोदी दोबारा जीते तो देश में कभी नहीं होंगे चुनाव – ममता

1361 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर हमलों का सिलसिला जारी रखा है। उन्होने ने गुरुवार यानी आज कहा कि अगर वे दोबारा सत्ता में लौटे तो संविधान बदल देंगे और देश में लोकतंत्र की बजाय अधिनायकवादी शासन बहाल कर देंगे।वहीं उन्होने ने ये कहा कि एनआरसी तो दूर की बात है। बीजेपी को पहले बंगाल में एक सीट जीतने पर ध्यान देना चाहिए। मोदी पर बनी फिल्म का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि लोग आपकी फिल्म क्यों देखेंगे?

ये भी पढ़ें :-मायावती ने कहा – कांग्रेस की तरह देश व लोकतंत्र का अपमान कर रही बीजेपी 

आपको बता दें उन्होंने कहा कि अब बीजेपी नागरिकता विधेयक के जरिए देश के वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने का प्रयास कर रही है। ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में कभी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर बनाने की अनुमति नहीं देगी। मोदी को यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि कौन देश में रहेगा और कौन बाहर जाएगा।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा गठबंधन को झटका, गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद बीजेपी में शामिल

जानकारी के मुताबिक मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की खिंचाई करते हुए तृणमूल प्रमुख ने कहा कि वादे पूरे करने में नाकाम रहने के बाद चाय वाला अब लोगों को मूर्ख बनाने के लिए चौकीदार बन गया है। यह चौकीदार अगर अबकी सत्ता में लौटा तो देश को लोकतंत्र की बजाय अधिनायकवादी शासन में बदल देगा।

Related Post

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर भड़की शिवसेना, राउत बोले- ये यात्रा कोरोना को न्योता नहीं देगी?

Posted by - August 18, 2021 0
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन हुआ था, यह शिवसेना और भाजपा के बीच…
CM Yogi

नैमिषारण्य में गोमती नदी किनारे नए घाट का निर्माण कराने जा रही योगी सरकार

Posted by - September 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सरकार सीतापुर जिले स्थित नैमिषारण्य धाम (Naimisharanya Dham) में पर्यटन विकास और…
AK Sharma

योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नये भारत का नया चेहरा होगा: एके शर्मा

Posted by - December 23, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  प्रधानमंत्री  के प्रयासों से एवं …