Amit Shah

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच IED ब्लास्ट, BSF का जवान घायल

253 0

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच कांकेर जिले में बड़ा हादसा हो गया। पखांजूर इलाके में नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को बीएसएफ टीम निष्क्रिय करने की कोशिश कर रही थी, तभी विस्फोट होने से सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया।

फिलहाल घायल जवान का इलाज वाहिनी मुख्यालय के अस्पताल कोयलीबेड़ा कैंप में किया जा रहा है। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने इसक घटना की पुष्टी की है।

जवान खतरे से बहार

फिलहाल घायल जवान खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बता दें कि घायल जवान पानीडोबरी के बीएसएफ कैंप COB 30वीं बटालियन का है। ब्लास्ट के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। इसके बाद मौके पर जवानों ने आईईडी को डिफ्यूज भी कर दिया। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है।

Related Post

AK Sharma

सफाई मित्रों के सम्मान में सभी नागरिक अपने घरों का कूड़ा-कचरा समय से निकले: एके शर्मा

Posted by - October 2, 2023 0
गौतमबुद्धनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ अभियान के…
Court

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा- वन विभाग में खाली पड़े 65 फीसदी पदों को छह माह में भरें 

Posted by - August 5, 2021 0
नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश के जंगलों में आग लगने के मामलों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को छह…
naxalite encounter

नारायणपुर में नक्सली मुठभेड़ में 7 माओवादी ढेर, 10 से ज्यादा घायल

Posted by - May 23, 2024 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सली और जवानों के बीच जमकर मुठभेड़ (Naxalite Encounter) हुई है।‌ नक्सल प्रभावित इलाका…