विराट नंबर 1

ICC ने जारी की नई रैंकिंग, वनडे के बाद टेस्ट में भी नंबर 1 बने विराट

842 0

नई दिल्ली। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन बीते सोमवार को हो गया है। 10 सालों के बाद अपनी जमीन पर टेस्ट मैच खेल रही पाकिस्तानी टीम ने जीत के साथ साल को अलविदा कहा है। पाकिस्तान की तरफ से सीरीज के आखिरी मुकाबले की दूसरी पारी में चार बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है। वहीं गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया है।

सीरीज के खत्म होने के बाद अब मंगलवार को आईसीसी ने अपनी नई टेस्ट रैंकिंग भी जारी कर दी

सीरीज के खत्म होने के बाद अब मंगलवार को आईसीसी ने अपनी नई टेस्ट रैंकिंग भी जारी कर दी है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को बड़ा फायदा हुआ है। हालांकि टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाबर ने सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 250 से अधिक रन बनाए, इसी के साथ वे तीन स्थान के फायदे के साथ अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली 928 अंकों के साथ साल का अंत शीर्ष स्थान के साथ

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली 928 अंकों के साथ साल का अंत शीर्ष स्थान के साथ कर रहे हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 911 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। लिस्ट में कीवी कप्तान केन विलियमसन, चेतेश्वर पुजारा और मार्नस लाबुशाने तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। इनके अलावा बाबर आजम जहां छठे स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं अजिंक्य रहाणे, डेविड वार्नर, जो रूट एक-एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें, आठवें और नौंवे स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रोस टेलर एक स्थान के फायदे के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Related Post

यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा: पंचायत चुनाव के कारण तारीखों में हो सकता है बदलाव

Posted by - March 23, 2021 0
लखनऊ। यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद मतलब यूपी बोर्ड परीक्षा (UP…
SS Sandhu

अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु मांग आधारित कार्यक्रम संचालित हों: डा. संधु

Posted by - July 25, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में डॉ. आर.एस. टोलिया…
cm yogi

मुख्यमंत्री ने मोदी@20 ’सपने हुए साकार किताब के हिन्दी संस्करण का किया लोकार्पण

Posted by - September 9, 2022 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर लिखित पुस्तक…
भारत को 173 रन का लक्ष्य

पाक ने फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दिया 173 रन का लक्ष्य

Posted by - February 4, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में मंगलवार को अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने…