IPL मैचों की तारीख

ICC ने बदली IPL मैचों की तारीख, 29 मार्च की जगह 16 अप्रैल से शुरू होगा

3248 0

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के खतरे के बीच ICC ने IPL मैचों की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। अब भारतीय टी-20 लीग IPL के 13वें संस्करण के आयोजन 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। इसके बाद अब इसके 16 अप्रैल से शुरू हो सकता है।

 टी-20 लीग IPL के 13वें संस्करण के आयोजन को आगे बढ़ा दिया

फिलहाल ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय टी-20 लीग के 13वें संस्करण के आयोजन को आगे बढ़ाया दिया गया है।बीसीसीआई के अधिकारियों और रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी चर्चा है कि आयोजकों ने बोर्ड से इस बार के आईपीएल को दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ाने का सुझाव दिया था। दुनियाभर में तेजी से फैल रहे इस महामारी को देखते हुए भारत सरकार की तरफ से कई बड़े कदम उठाए गए हैं।

इससे पहले भारत सरकार द्वारा नए वीजा नियम के तहत विदेशी यात्रियों के भारत आने पर रोक लगा दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने भी आदेश पारित करते हुए दिल्ली में होने वाले सभी खेल आयोजनों को रद्द करने का फैसला लिया। इतना ही नहीं महाराष्ट्र समेत कई और राज्यों ने भी आईपीएल के आयोजन को लेकर सवाल उठाए थे।

भारत सरकार के नए वीजा नियम लागू करने के बाद तक़रीबन 60 विदेशी खिलाड़ी 15 अप्रैल तक इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे

इन सबके बीच अब कहा जा रहा है कि अरबों रुपये के इस खेल टूर्नामेंट में बदलाव के लिए आयोजकों ने बीसीसीआई से बात की है। आयोजकों ने कहा है कि इस बार के आईपीएल को 29 मार्च की बजाय 15 अप्रैल से शुरू किया जाए और नए स्थानों के साथ बिना दर्शकों के बंद दरवाजे के अंदर मैच करवाए जाएं। बता दें कि भारत सरकार के नए वीजा नियम लागू करने के बाद तक़रीबन 60 विदेशी खिलाड़ी 15 अप्रैल तक इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे।

Related Post

CM Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर मोटर पुल का शिलान्यास किया

Posted by - September 19, 2022 0
धारचूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में देवलोक की अनुभूति कराएंगे 30 पौराणिक तोरण द्वार

Posted by - January 7, 2025 0
महाकुम्भनगर: पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तीर्थों के राजा तीर्थराज प्रयागराज तैयार हैं। महाकुम्भनगर में प्रवेश करते ही…
CM Yogi

एक बार फिर योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, पीएम अवार्ड से नवाजा जाएगा यूपी

Posted by - January 17, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…
AK Sharma

आजमगढ़ के लोग डबल इंजन की गाड़ी में बैठे, पंचर साइकिल में बैठने की भूल न करें: एके शर्मा

Posted by - April 7, 2025 0
लखनऊ/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सोमवार जनपद आजमगढ़ पहुंचकर वहा के गोरिया…
आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स को भेजा सरप्राइज गिफ्ट, बढ़ाया मनोबल 

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स का हौंसला बढ़ाते हुये उन्हें सरप्राइज गिफ्ट भेजा है। वैश्विक महामारी जूझ…