IPL

आईपीएल 2020 को मिस कर रहा हूं : विराट कोहली

4165 0

मुंबई। भारतीय टीम और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि आईपीएल को तथा टूर्नामेंट के उत्साह को काफी मिस कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है जो 17 मई तक चलेगा। इस दौरान देशभर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं और कई टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया है। आईपीएल के 13वें सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल को 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है और इस साल इसके होने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

गरीबों को नकद पैसा देने की बजाय सरकार इनका अस्थायी राशन कार्ड बनाए : अभिजीत बनर्जी

विराट ने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा कि मैं घर में रहने के दौरान आईपीएल को तथा टूर्नामेंट के उत्साह को मिस कर रहा हूं। हालांकि ऐसी स्थिति में सकारात्मक रहना काफी जरूरी है ताकि खेल दोबारा शुरु होने पर अपनी लय बरकरार रखी जा सके। भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं लॉकडाउन के दौरान खुद को सकारात्मक और खुश रख रहा हूं जिससे जब भी हालात सामान्य हो और मैं खेलने उतरूं तो वैसे ही शुरुआत करूं जैसे खत्म किया था।

विराट ने लॉकडाउन के दौरान अपनी दिनचर्या के बारे में भी बताया और कहा कि वह खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करते हैं। कप्तान ने घर में रहने की महत्वता के बारे में भी विचार प्रकट किए और सीमित परिस्थितियों के बावजूद अपनी ट्रेनिंग तथा फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में बताया।

अपने प्रशंसकों से बात करते हुए उन्होंने कुछ युवा प्रशंसकों के सवालों के जवाब भी दिए। विराट ने इस बात पर जोर दिया कि खेल के दौरान उचित मानसिकता का होना कितना महत्वपूर्ण है। इस एपिसोड में विराट के साथ टीम के साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

राजमार्गों के हर किलोमीटर पर लगाएं सीसी कैमरे: सीएम योगी

Posted by - December 3, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश…
President

राष्ट्रपति ने अपने पैतृक घर को बनाया मिलन केंद्र, गरीब बेटियों की होगी शादियां

Posted by - June 3, 2022 0
कानपुर देहात: राष्ट्रपति (President) बनने के बाद महामहिम रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शुक्रवार दूसरी बार अपने पैतृक गांव परौंख पहुंच…
रोड शो

सहारनपुर-बिजनौर में रोड शो आज, आखिरी वक्त में पश्चिमी यूपी का दिल जीतना चाहेंगी प्रियंका

Posted by - April 9, 2019 0
सहारनपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी मंगलवार को सहारनपुर में रोड शो करने जाएँगी।यह रोड शो…
Vrindavan Parikrama Marg

वृन्दावन परिक्रमा मार्ग का ‘मेगा मेकओवर’, 21.28 करोड़ रुपए से बदलने जा रही सूरत

Posted by - April 10, 2026 0
लखनऊ/मथुरा: उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या-काशी-प्रयागराज (स्पिरिचुअल ट्रायंगल) के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृन्दावन को विशिष्ट पहचान देने…