घर पर बनाए स्किन ग्लोइंग नाइट सीरम

230 0

रात में हमारी स्किन हील होती है इसलिए सलाह दी जाती है कि रात के समय मेकअप रिमूव करके ही सोना चाहिए।साथ ही अगर आप नेचुरल नाइट क्रीम रात में लगाकर सोते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर निखार आता है।आइए, जानते हैं कैसे बनाएं नाइट ग्लोइंग सीरम (Night serum)-

  • स्किन को ग्लोइंग और दाग-धब्बे रहित रखने के लिए ग्लिसरिन, गुलाब जल और नींबू से बना होममेड सीरम बेस्ट है।
  • ग्लिसरिन में मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, गुलाबजल बढ़िया ऐस्ट्रिंजेंट है वहीं नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है। इन तीनों को एक साथ मिलाकर की दिनों के लिए स्टोर कर सकते हैं।
  • इस सिरम को बनाने के लिए 20 एमएल गुलाबजल में 5 से 6 बूंद ग्लिसरिन मिलाएं। इसमें एक नींबू निचोड़ लें। इनको अच्छी तरह मिलाकर स्टोर कर लें।
  • स्किन ज्यादा ड्राई हो तो ग्लिसरिन की मात्रा बढ़ा लें और इसमें विटमिन ई कैपसूल भी मिला सकते हैं।
  • ग्लिसरिन का यह सिरम लगाने का बेस्ट समय रात है। इस सिरम को सोने से पहले लगा दें और सुबह उठकर धोएं। इसे लगाकर धूप में न निकलें।

Related Post

महाशिवरात्रि

Maha Shivratri 2020 : महाशिवरात्रि पर ये वस्त्र करें धारण, तो शिव जी होंगे प्रसन्न

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन व्रत और उपवास करने का…
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

भगवान आदिनाथ जैन मन्दिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ। ट्रांस गोमती श्री दिगम्बर जैन सेवायतन की ओर से कुर्सी रोड गुडम्बा स्थित भगवान आदिनाथ जैन मन्दिर में पंचकल्याणक…