हॉलीवुड स्टार किर्क डगलस

हॉलीवुड लीजेंड किर्क डगलस का 103 वर्ष की उम्र में निधन

830 0

नई दिल्ली। अमेरिका में हॉलीवुड स्टार किर्क डगलस का 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। डगलस अमेरिकी सिनेमा के गोल्डेन एरा के एक सफल अभिनेता रहे हैं। ऑस्कर विजेता और फिल्म मेकर माइकल डगलस के पिता किर्क ने अपने 60 साल के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।

किर्क डगलस ने ‘स्पार्टकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ जैसी सफल फिल्मों में किया अभिनय 

किर्क डगलस ने ‘स्पार्टकस’ और ‘पाथ्स ऑफ ग्लोरी’ जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया था। किर्क की इमेज एक सख्त मर्दाना किरदार की थी। इसके अलावा किर्क कई फिल्मों के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रह चुके हैं। 1940 के दशक के सुपर स्टार एक्टर किर्क को स्ट्रोक के चलते फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना पड़ा था। माइकल डगलस ने अपने पिता किर्क की मौत की जानकारी सोशल मीडिया में लिखे एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा है कि वह और उनके भाई दुख के साथ सभी को बताना चाहते हैं कि उनके पिता और लेजेंड एक्टर किर्क डगलस की 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

हिजाब में दिखीं सारा अली खान, तस्वीरें और वीडियो वायरल 

किर्क ने 1952 में आई फिल्म द बैड एंड द ब्यूटीफुल और 1956 में आई फिल्म लास्ट फार लाइफ को प्रोड्यूस किया

उन्होंने आगे लिखा कि उनके पिता दुनिया के लिए लेजेंड थे, जिन्होंने अपना जीवन फिल्मों के स्वर्ण युग में एक अभिनेता की तरह बिताया। वह न्याय के प्रति प्रतिबद्ध एक मानवतावादी व्यक्ति थे। बता दें कि डगलस को 1949 की फिल्म चैंपियन में एक बाक्सर के अभिनय के लिए ऑस्कर नामित किया गया था। किर्क ने 1952 में आई फिल्म द बैड एंड द ब्यूटीफुल और 1956 में आई फिल्म लास्ट फार लाइफ को प्रोड्यूस किया था। उन्होंने 50 सालों तक फिल्मों में किए गए योगदान के लिए 1995 में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया था।

किर्क डगलस ने दो शादियां की, जिससे उनके तीन बेटें हैं, जबकि चौथे बेटे एरिक की 2004 में 40 साल की उम्र में ड्रग्स के ओवर डोज के चलते मौत हो गई है।

Related Post

वीवीएस लक्ष्मण

विराट कोहली पर नरमी से आईपीएल करार नहीं मिलता : वीवीएस लक्ष्मण

Posted by - April 15, 2020 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने बीते दिनों विवादित बयान दिया था। उनका कहना था कि…
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हाथापाई

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव- Video वायरल

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाले है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को…
निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू

तिहाड़ में निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू, पूछी गई आखिरी इच्छा

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। 1 फरवरी शनिवार वह दिन होगा, जब निर्भया को न्याय मिलेगा। इसी दिन चारों दोषियों अक्षय, विनय, मुकेश…