हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा

518 0

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। इस दौरान दोनों टीमों की तरफ से शानदार मुकाबला देखने को मिला। पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से पहला गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया था। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से पहले क्वार्टर में केन रसेल ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।इसके बाद दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से ताबड़तोड़ हॉकी खेली गई। दोनों प्रतिद्वंदी एक दूसरे के खिलाफ गोल करने को तरसते रहे। इस दौरान भारत की तरफ से जोरदार हमला किया गया। हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई।

तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड टीम की तरफ से वापसी की पूरी कोशिश की गई। भारतीय टीम ने भी अपना आक्रमण तेज रखा। इस दौरान मिले पेनाल्टी कॉर्नर का टीम इंडिया ने पूरा फायदा उठाया और हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गोल दागकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम गोल करने की कोशिश करती रही लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उसकी एक न चली। लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के जेनेस ने मौका ताड़ा और गोल कर दिया। इस तरह तीसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड का स्कोर 3-2 रहा।

मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर बोलीं

इस तरह चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड से चमत्कार की उम्मीद थी। अंतिम क्वार्टर में भारत की तरफ से मनदीप सिंह ने गोल करने का एक मौका बनाया लेकिन कीवी टीम गोल बचाने में सफल रही। इस दौरान भारत की तरफ से कुछ गलतियां भी की गईं जिसके एवज में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन भारत की तरफ से श्रीजेश ने अच्छा बचाव करते हए भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।

 

Related Post

CM Dhami

बारिश का कहर: उत्तराखंड में जाते-जाते जुलाई ने मचाई तबाही, 12 लोगों की ले ली जान

Posted by - August 1, 2024 0
देहरादून। आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर टूट पड़ी है। मौसम के कहर ने 12 लोगों की जान…
parkash javedkar

छत्तीसगढ़, झारखंड में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय: जावड़ेकर

Posted by - April 4, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छत्तीसगढ़ (Naxalite Activity in Chhattisgarh) में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवानों…
CM Dhami

सीएम धामी ने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

Posted by - October 11, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति…