हॉकी इंडिया

साई के साथ कोचों के लिए 21 दिनों का सत्र आयोजित करेगा हॉकी इंडिया

1005 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान हॉकी इंडिया भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ मिलकर कोचों के लिए 21 दिनों का सत्र आयोजित करेगा।

इन ऑनलाइन सत्रों का उद्देश्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के हॉकी कोचों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग प्रदान करना होगा

इस सत्र का आयोजन साई के ओपन ऑनलाइन कोर्स के तहत किए जाएगा जिसमें कोचों के लिए वर्कशॉप आयोजित किया गया है। इस ऑनलाइन सत्र की शुरुआत साई ने 16 अप्रैल को की थी। इन ऑनलाइन सत्रों का उद्देश्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के हॉकी कोचों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग प्रदान करना होगा। इन सत्रों का दो कोचिंग सत्र में आयोजन होगा जिसमें मूल स्तर और मध्यम स्तर की कोचिंग दी जाएगी।

यह कोचिंग सत्र हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय टीम के विदेशी कोच, सलाहकार और निदेशक द्वारा संचालित किया जाएगा

यह कोचिंग सत्र हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय टीम के विदेशी कोच, सलाहकार और निदेशक द्वारा संचालित किया जाएगा। मूल स्तर का कोचिंग सत्र भारतीय महिला जूनियर टीम के कोच एरिक वोनिक द्वारा संचालित किया जाएगा। यह सत्र सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ से 10 बजे तक आयोजित होगा।

जियो ने लॉकडाउन में ग्राहकों को दी बड़ी राहत, सभी प्लान की वैधता बढ़ाई

मध्यम स्तर की कोचिंग का संचालन भारतीय पुरुष टीम के कोच ग्राहम रीड, महिला टीम की कोच शुअर्ड मरिने, पुरुष टीम के विश्लेषणात्मक कोच क्रिस सिरिएलो तथा अन्य लोग मिलकर करेंगे। इस सत्र का आयोजन सोमवार से शुक्रवार अपराह्न ढाई से साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि जिस वक्त पूरी दुनिया लॉकडाउन के कारण ठहर गयी है

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि जिस वक्त पूरी दुनिया लॉकडाउन के कारण ठहर गयी है, उस वक्त हॉकी इंडिया साई के साथ मिलकर हॉकी कोचों के लिए उच्च स्तरीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन कर इसका सदुपयोग करेगा। इन कोचिंग सत्रों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, अवकाश के दिन सचिवालय खुलवाकर जारी किये जांच के आदेश

Posted by - June 23, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे चीफ टाउन प्लानर को हटाते हुए जांच…
CM Vishnu Dev Sai

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - May 30, 2025 0
रायपुर । बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़…
security forces

जम्मू कश्मीर : शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़. जवानों ने पूरे इलाके को घेरा

Posted by - April 8, 2021 0
जम्मू । दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। जन मोहल्ला मुख्य नगर क्षेत्र…