Lulu Mall

लुलु मॉल में सुंदरकांड करने पहुंचे हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता

499 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में जिस Lulu Mall का बीते रविवार को सीएम योगी ने उद्घाटन किया था वो इस समय चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुस्लिम समाज के कुछ लोग नमाज अदा करते दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद से काफी हंगामा हुआ था। वहीं इस पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वे मॉल के अंदर सुंदरकांड का पाठ करेंगे। वहीं बीते शुक्रवार को मॉल परिसर में सुंदरकांड का पाठ करने की कोशिश की गई। सुंदरकांड का पाठ करने को लेकर लखनऊ पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।

एडीसीपी साउथ, राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि, शुक्रवार को हिंदु समाज पार्टी से जुड़े कुछ लोग सुंदरकांड का पाठ करने के लिए तीन लोग आए थे जिन्हे मॉल के एंट्री गेट से हिरासत में लिया गया है। वहीं शुक्रवार को ही मॉल प्रशासन ने नोटिस लगाया था की मॉल में किसी तरह की धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं है।

खबरों के मुताबिक, मॉल के अंदर तीन लोगों की ओर से सुंदरकांड के पाठ की खबर सामने आने से यह मामला और तूल पकड़ लिया है। मॉल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया ताकि कोई ऐसी घटना ना हो, जिसके कारण धार्मिक भावनाएं भड़क जाएं। नमाज वाले वीडियो को लेकर मॉल प्रशासन का कहना है कि उन्हें इस वीडियो को लेकर जानकारी नहीं थी। इस मामले के बाद ही शुक्रवार को मॉल प्रशासन ने नोटिस लगाया है।

सावन का पहला शनिवार, इन 5 राशियों के लिए है खास

Related Post

UPNEDA

दूसरे बड़े मंगल पर UPNEDA मुख्यालय के परिसर में सुन्दर काण्ड पाठ एवं भण्डारे का आयोजन

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। निदेशक, UPNEDA अनुपम शुक्ला एवं सचिव एवं मुख्य परियोजना अधिकारी, UPNEDA नीलम द्वारा ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार (Bada…
Yogi Visited DRDO Hospital

DRDO ने बनाया अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण अस्पताल, सीएम ने की तारीफ

Posted by - May 1, 2021 0
लखनऊ। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कोरोना निगेटिव होते ही ग्राउंड जीरो पर उतर पड़े।…
Ayodhya

रामोत्सव 2024: दौलतपुर की ‘दौलत’ बनेगी अयोध्या को नई पहचान दिलाने का माध्यम

Posted by - January 6, 2024 0
अयोध्या: त्रेतायुग की अयोध्या (Ayodhya) कैसी थी, हमने नहीं देखी पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कलियुग में अयोध्या…