कोरोना वायरस

हिंदी भाषा युवाओं के रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम: योगी आदित्यनाथ

905 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदी भाषा देश के बड़े भूभाग को जोड़ने का कार्य करती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंदी भाषा के महत्व को समझा और दुनिया भर में हिंदी को बढ़ाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम है और भारत के ऋषि संस्कृत को बहुत पहले ही रोजगार से जोड़ चुके हैं। अगर संस्कृत पढ़ने वाला व्यक्ति अपनी बुद्धि का सही ढंग से उपयोग करें तो वह कभी भूख से नहीं मर सकता है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा महोत्सव-2020 कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह

ये बातें मुख्यमंत्री ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा महोत्सव-2020 कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य की एक लंबी कहानी है। दुनिया को साहित्य का पाठ हम भारतीयों ने पढ़ाया है। दुनिया का सबसे प्राचीन ग्रंथ ‘ऋग्वेद’ भी भारत ने ही दिया है। धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की बातें महाभारत जैसे ग्रंथ में लिखी हैं।

योगी ने कहा कि तुलसीदास जी ने अवधी में श्रीरामचरितमानस के माध्यम से बहुत कुछ दिया और श्रीरामचरितमानस किसी बंधन में नहीं बंधा। यह हिंदी, संस्कृत, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ में भी रचित है। उन्होंने कहा कि अवधी को भले ही भारतीय संविधान ने मान्यता न दी हो, लेकिन भारत के लोग हर दिन श्रीरामचरितमानस का पाठ पढ़ते हैं। यह भारत की वास्तविक ताकत है और हमें इसे पहचानना होगा।

दुनिया को बाबा विश्वनाथ का ऐसा धाम मिलेगा, जैसा उनके धाम को होना चाहिेए

सीएम योगी ने कहा कि सौ साल पहले जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आए तो वो काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर गंदगी देखकर हैरानी भी जताई थी, लेकिन आज हमने काशी विश्वनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। कार्ययोजना के अनुसार 300 मकान खरीदे गए, जिनके अंदर हमें 67 मंदिर मिले। जिन्हें संरक्षित करने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का रास्ता भी 50 फीट चौड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना पूरी होगी और काशीवासियों को ही नहीं बल्कि दुनिया को बाबा विश्वनाथ का ऐसा धाम मिलेगा, जैसा उनके धाम को होना चाहिेए।

सीएम योगी का बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में उन्नाव के डीएम देवेंद्र पांडेय सस्पेंड 

विश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रम तैयार कर डिमांड के अनुसार सप्लाई चेन तैयार करनी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें अपनी भारतीय भाषाओं के लिए ‘भाषा विश्वविद्यालय’ की व्यवस्था करनी होगी। विश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रम तैयार कर डिमांड के अनुसार सप्लाई चेन तैयार करनी होगी। तभी हम प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में खड़े हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कृत के माध्यम से और हिंदी व अंग्रेजी की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त कर हम कई लोगों के लिए रोजगार का माध्यम बना सकते हैं। देश और दुनिया में ऐसे कई विश्वविद्यालय हैं, जहां संस्कृत और हिंदी पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों की आवश्यकता है। ऐसे में विश्वविद्यालय अगर भाषाओं के बारे में शिक्षा देना शुरु कर दें तो दुनिया भर में शिक्षकों की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है।

इंटर्नशिप की योजना देश-दुनिया के लिए युवाओं को एक मंच देने का कार्य करेगी

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए इंटर्नशिप स्कीम की योजना लेकर आई है। इंटर्नशिप की योजना देश-दुनिया के लिए युवाओं को एक मंच देने का कार्य करेगी। आज वैश्विक मंचों पर पीएम मोदी लोगों को हिंदी में ही संबोधित करते हैं। वे भावनात्मक रूप से पूरी दुनिया को भारत से जोड़ते हैं। आज विश्व के विभिन्न देशों के लोग भारत आकर हिंदी में संवाद करने के लिए हिंदी सीख रहे हैं। जबकि पहले उनसे अंग्रेजी में संवाद करना अनिवार्य होता था। यह एक नई शुरुआत है।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार की बड़ी पहल, सेवा निर्यातकों के लिए लागू होगी विपणन विकास सहायता योजना

Posted by - December 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवा क्षेत्र के निर्यात (Service Exporters) को…
Mining Reforms

उत्तराखंड खनन सुधार में दूसरे नंबर पर पहुंचा, केंद्र से मिली ₹200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

Posted by - December 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों (Mining Reforms) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर…
CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण रचकर भगवान राम के चरित्र से परिचय कराया: सीएम योगी

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस’ पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान…