Hina Khan

हिना खान हुईं कोविड पॉजिटिव

1111 0

मुंबई । हिना खान (Hina Khan) ने मंगलवार को जानकारी दी कि वह कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।

अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी आवश्यक कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरे और मेरे परिवार के लिए इस बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण समय में, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। अपने डॉक्टरों के मार्गदर्शन के बाद, मैंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं जो भी मेरे संपर्क में आया है उनसे अनुरोध है कि वे खुद की जांच करा लें। सुरक्षित रहें।’

उनके इस पोस्ट पर उनके इंडस्ट्री के साथी उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगें।

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने लिखा, ‘अपना ध्यान रखें और आपको बहुत सारा प्या… मजबूत रहें।’

वहीं मौनी रॉय ने पोस्ट किया, आप जल्द ही ठीक हो जाएं. आपको बहुत सारा प्यार। अपना ख्याल रखें’

Related Post

Sushanat Singh Rajput

अभिनेता सुशांत सिंह से जुड़े ड्रग केस में एनसीबी ने 33 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Posted by - March 5, 2021 0
मुंबई । नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़े ड्रग्स मामले में एनडीपीएस की विशेष…
Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा जोनस 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल

Posted by - April 9, 2021 0
लंदन। फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोनस को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा)…