Himalayan O2 Tehri Lake Festival organised

टिहरी लेक फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पहली बार ‘हिमालयन O2’ थीम के साथ होगा आयोजन

7 0

देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देने की दिशा में राज्य सरकार लगातार पहल कर रही है। इसी क्रम में इस वर्ष आयोजित होने वाले टिहरी लेक फेस्टिवल को नई पर्यावरणीय पहचान दी गई है। पहली बार इस आयोजन के नाम के साथ ‘हिमालयन O2’ (Himalayan O2) जोड़ा गया है, जिससे इसे ‘हिमालयन O2 टिहरी लेक फेस्टिवल’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

दरअसल, पर्यटन के इस बड़े आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश भी व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2025 में आयोजित राष्ट्रीय खेलों की थीम भी पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रही थी, जिसकी देशभर में सराहना हुई थी।

जिला प्रशासन टिहरी के अनुसार, इस फेस्टिवल की रूपरेखा तैयार करते समय यह विचार सामने आया कि पर्यटन के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी जोड़ा जाए। इसी पहल के तहत इस बार आयोजन के नाम के साथ ‘हिमालयन O2’ (Himalayan O2) को जोड़ा गया है, ताकि हिमालयी क्षेत्र की हरित धरोहर और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को रेखांकित किया जा सके।

राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में होने वाले बड़े आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए। राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी हरित वन स्थापित करने, खिलाड़ियों को पर्यावरण अनुकूल मेडल प्रदान करने तथा अन्य गतिविधियों में प्रकृति संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण को लेकर देश और दुनिया में चिंता बढ़ रही है, ऐसे में जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से देश-दुनिया की अपेक्षाएं भी अधिक हैं, इसलिए राज्य सरकार बड़े आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण की थीम को जोड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास कर रही है।

पर्यटन, रोमांच और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध टिहरी लेक फेस्टिवल इस बार पर्यावरणीय संदेश के साथ आयोजित होकर न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण का भी मजबूत संदेश देगा।

Related Post

PM Modi

कट्टर बेईमान पार्टी है कांग्रेस, हरियाणा में बोले पीएम मोदी

Posted by - September 14, 2024 0
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने…
CM Vishnudev Sai

चिन्तन शिविर 2.0: सीएम विष्णुदेव सहित मंत्रियों ने सीखे बेहतर वित्तीय प्रबंधन के गुर

Posted by - June 8, 2025 0
रायपुर। आईआईएम रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में आज आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ रविंद्र…
CM YOGI

अब बिना टेंडर सरकारी अस्पताल खरीद सकेंगे दवाइयां और उपकरण

Posted by - April 17, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी की आपात परिस्थितियों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। सरकारी अस्पतालों (Government…
CM Dhami

सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की

Posted by - November 24, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मातली (उत्तरकाशी) में स्थापित अस्थायी कैंप कार्यालय से ही शासकीय…
गोडसे देशभक्त

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं न के बराबर हुई : राजनाथ

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर…