Himachal

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

512 0

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश बोर्ड (Himachal Pradesh Board) ऑफ स्कूल एजुकेशन, HPBOSE ने आज बुधवार सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी छात्र आधिकारिक वेबासाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://hpbose.org/Result.aspx पर क्लिक करके देख सकते है। इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने अपना परचम बुलंद कर दिया है। बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 के बीच सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस साल की टॉपर दोनों छात्राएं हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रियंका और देवांगी शर्मा ने HP Board कक्षा 10वीं की परीक्षा में एक साथ कुल 700 अंकों में 693 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। प्रियंका और देवांगी शर्मा ने 10वीं की परीक्षा में शानदार 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

PM मोदी एक हफ्ते में दो बार आएंगे यूपी, देंगे परियोजनाओं की बड़ी सौगात

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 87.5 फ़ीसदी रिजल्ट रहा है। पहले 10 स्थानों में 77 छात्र रहे हैं। 67 छात्राएं टॉप 10 में रहीं है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में निजी विद्यालयों ने बाजी मारी है।

बारिश की वजह 5 घंटे रही बिजली गुल, ऑक्सीजन रुकने से 2 की मौत

Related Post

AIIMS

AIIMS भुवनेश्वर में निकली भर्ती, 70,000 रुपये तक वेतन

Posted by - April 20, 2022 0
भुवनेश्वर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भुवनेश्वर ने अपने प्रोजेक्ट ‘रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर एचआईवी सर्विलांस एंड एपिडेमियोलॉजी’ के लिए जूनियर…
JMLU

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रवेश परीक्षा की डेट में हुआ बदलाव

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया (JMLU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम शनिवार को…
Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

Posted by - October 21, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के परिषदीय विद्यालयों (Council School)  में पढ़ने वाले बच्चों के समग्र शैक्षिक…