high court

नैनीताल से हल्द्वानी होगा स्थानांतरित होगा हाई कोर्ट

1010 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरोवर नगरी नैनीताल से हाई कोर्ट (High Court) को हल्द्वानी स्थानांतरित करने का बड़ा निर्णय लिया गया।

आज धामी मत्रिमंडल (Dhami Cabinet) की ओर से प्रमुख से रूप से धर्मांतरण सहित कई अहम निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल में नैनीताल हाई कोर्ट को हल्द्वानी में शिफ्ट करने की सैद्धांतिक मंजूर दी गई। बहुत पहले से नैनीताल हाई कोर्ट को शिफ्ट करने की मांग चल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रिमंडल में हाईकोर्ट को अन्यत्र ले जाने के लिए निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल के अन्य फैसले में धर्मांतरण संशोधन कानून,-सहायक उप निरीक्षक का पदनाम अपर उप निरीक्षक किया गया है। बीएसएनएल को फोर जी नेटवर्क के लिए मिलेगी निशुल्क जमीन,सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर सजा के बजाय जुर्माना लगेगा,जमरानी बांध परियोजना के लिए पुनर्वास नीति को मंजूरी,केदारनाथ आपदा से प्रभावित कारोबारियों को मुआवजा राशि देने की मंजूरी,जब्त वाहनों की नीलामी के नियमों में बदलाव किया।

केदारनाथ में बनेगी कलात्मक ओम मूर्ति,दुकानों और माल में कामगारों के लिए बैठने की व्यवस्था, टीएचडीसी और यूजेवीएनएल मिलकर बनाएगी बिजली परियोजनाएं, भू राजस्व अधिनियम में किया संशोधन, बाल श्रम कानून में भी होगा बदलाव करने की मंजूरी, पंचायत प्रतिनिधियों को दस्तावेज जमा न कराने पर अब सजा नहीं, अपणि सरकार पोर्टल के लिए 22 करोड़ की मंजूरी, 15 करोड़ से अधिक के काम भी कर सकेगा ग्रामीण निर्माण विभाग, चंपावत में एआरटीओ दफ्तर खोलने को मंजूरी, अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के तकनीकी पदों की नियामवली को मंजूरी, पशुपालकों को भूसा व सायलेज के लिए 75 फीसदी सब्सिडी रहा है।

Related Post

Ankita Bhandari

अंकिता भंडारी के नाम से जाना जाएगा डोभ श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज, शासनादेश हुआ जारी

Posted by - January 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी का नाम परिवर्तित करते हुए ‘स्व. अंकिता…
CM Dhami met PM Modi

पीएम मोदी से सीएम धामी ने की मुलाकात, राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया प्राप्त

Posted by - July 14, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड…

उत्तराखंड: रोडवेज बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर, मौके पर युवक की मौत

Posted by - November 6, 2019 0
उत्तराखंड।  कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर आज यानी बुधवार एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमे रोडवेज बस और बाइक की टक्कर…
PM MODI IN KHADAGPUR

खड़गपुर रैली में मोदी बोले- यहां सिर्फ चल रहा माफिया उद्योग

Posted by - March 20, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र…