प्रकाश राज को अदालत ने दी ये सख्त चेतावनी, चेक बाउंस हुआ तो किया जाएगा दोषी करार

816 0

बॉलीवुड डेस्क। फिल्म तड़का से निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे जाने माने फिल्मी विलेन प्रकाश राज आए दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई नई खबर सामने आती है।प्रकाश राज इसकी शुरूआत से ही फिल्म के निर्माता जी स्टूडियोज के साथ कानूनी पचड़े में फसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :-फिल्म ‘छिछोरे’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुशांत और वरुण की दिखी मजेदार कैमेस्ट्री

आपको बता दें अब प्रकाश राज को एस्सेल ग्रुप के जी स्टूडियोज को 5.88 करोड़ रुपये लौटाने हैं, जिसके लिए उन्होंने बीते अप्रेल के महीने में यह वादा किया था कि 15 जुलाई तक वह यह पैसा लौटा देंगे। पर बीते शुक्रवार के दिन प्रकाश राज 2 करोड़ रुपये का चेक लेकर आए, जिसे लेते हुए हाई कोर्ट ने प्रकाश राज को चेतावनी देते हुए कहा की अगर यह चेक बाउंस हुआ तो उन्हें कोर्ट की अवमानना के लिए दोषी करार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-जेटली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अनिल कपूर सहित इन सितारों ने किए ट्वीट 

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला एमओयू MOU वॉयलेशन का है। जी स्टूडियो, एसेल विजन प्रोडक्शन लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है, जो 25 जनवरी को मुंबई हाई कोर्ट में यह मामला लेकर पहुंची थी। निर्माता कंपनी जी स्टूडियो ने फिल्म के निर्देशक और हिस्सेदार प्रकाश राज पर फिल्म बनने से पहले साइन हुए एमओयू के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।

Related Post

मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

सरकार पुलिसकर्मियों के लिए काम का अच्छा माहौल सुनिश्चित करेगी – शाह

Posted by - October 21, 2019 0
नई दिल्ली। लाइन ऑफ ड्यूटी के दौरान जान गंवा चुके पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार…
राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- ‘यस नहीं, नो बैंक’, मोदी के विचारों ने अर्थव्यवस्था को किया चौपट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। वित्तीय संकट से जूझ रहे Yes Bank पर भारतीय रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित…
'कैप्टन अमेरिका' की अभिनेत्री

‘कैप्टन अमेरिका’ की अभिनेत्री पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्ली। क्रिस इवांस स्टारर फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने…