Hemkund Sahib

20 मई को खुलेंगे सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड और लोकपाल के कपाट

398 0

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट इस वर्ष की यात्रा के लिए आगामी 20 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। यात्रा मार्ग पर जमी बर्फ को हटाने के लिए 20 अप्रैल को भारतीय सेना के जवान घांघरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू से मुलाकात कर बातचीत की है। इसमें निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड सरकार के सहयोग से गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शनिवार 20 मई से प्रारंभ कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष श्री हेमकुंड साहिब में बर्फ जो अधिक मात्रा में होती है, उसको हटाने का कार्य भारतीय सेना के जवान करते हैं। इस वर्ष 20 अप्रैल को भारतीय सेना के जवान यात्रा मार्गों से बर्फ हटाने के लिए घांघरिया के लिये प्रस्थान करेंगे।

 पवित्रधाम हेमकुंड साहिब को खोलने का पत्र।

उन्होंने बताया कि हर साल श्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने के लिये देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। संगतों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए गुरुद्वारा ट्रस्ट ने मुख्य पड़ावों में विश्राम के लिए कमरों और हॉल इत्यादि का भी निर्माण किया गया है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की अन्य सुख-सुविधाओं जैसे कि लंगर पानी, चिकित्सीय सहायता आदि का भी विशेष ध्यान रखते हुए ट्रस्ट की ओर से यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण की जा चुकी है।

साथ ही अन्य कार्यों को भी समय से पूरा कर लिया जायेगा। इस बाबत ट्रस्ट के लेखा विभाग के पदाधिकारी गुरुवचन सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने पत्र जारी कर हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि 20 मई निर्धारित की है जबकि कुछ लोग इसकी तिथि को सही नहीं लिख रहे हैं।

Related Post

इलेक्ट्रिक स्कूटर 'चेतक'

सिर्फ 2 हजार रुपये का डाउन पेमेंट ​कर खरीदें बजाज का इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘चेतक’

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। 80 के दशक का मशहूर स्कूटर ब्रांड बजाज चेतक इलेक्ट्रिक अवतार में एक बार फिर से बाजार में…

आम जनता पर महंगाई की मार! सब्जियों के बढ़े दामों ने बिगाड़ा किचन का बजट

Posted by - October 25, 2021 0
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में सब्जियों के दामों में उछाल आया है। सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी होने से घर…
Nandi

PGI में भर्ती नंदी ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

Posted by - June 26, 2022 0
प्रयागराज: लखनऊ के पीजीआई (PGI) में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’  (Nandi) बीमारी की…
CP Radhakrishnan

एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति बोले- सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव से करें राष्ट्र निर्माण

Posted by - April 23, 2026 0
देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित…