मुंबई में भारी बारिश से जन-जीवन ठप

1227 0

मुंबई में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई लेकिन इस दौरान शहर में बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है और स्थानीय ट्रेनों के साथ बसें भी अपने तय समय पर चलीं। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

मुंबई को शुक्रवार सुबह बारिश (mumbai rains) से थोड़ी राहत मिली। इससे पहले दो दिन भारी बारिश  (mumbai rains) के कारण शहर में जनजीवन ठप रहा था। कुछ समय के लिए बारिश थमने के बाद दिन भर लगातार बारिश होती रही। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में मुंबई में औसतन 79.66 मिमी बारिश दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमश: 92.68 मिमी और 89.30 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 24 घंटे के दौरान 65 से 115 मिमी बारिश को   भारी बारिश  , 115 से 204 मिमी को   बहुत भारी बारिश   और 204 मिमी से अधिक बारिश को   अत्यधिक भारी बारिश   की श्रेणी में माना जाता है। आईएमडी ने मुंबई में शनिवार को  आॅरेंज अलर्ट  और रविवार के लिए  रेड अलर्ट  जारी किया है। मौसम विभाग ने इससे पहले मुंबई और ठाणे जिलों में कुछ जगहों पर   भारी से अत्यंत अधिक बारिश   होने का पूर्वानुमान जताया था।

आईएमडी की चेतावनी के बाद बीएमसी ने भी अगले दो दिनों में   अत्यंत अधिक बारिश   के पूर्वानुमान के मद्देनजर संबंधित एजेंसियों को   हाई अलर्ट   जारी किया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बेस्ट और अडाणी समेत अन्य एजेंसियों जैसी बिजली वितरण कंपनियों के साथ निकाय द्वारा संचालित सभी नियंत्रण कक्षों को   हाई अलर्ट   जारी कर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा नौसेना एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को जरूरत पड़ने पर तैयार रहने को कहा गया है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के बावजूद बेस्ट की बसें और मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं अपने तय समय से चलीं और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह भी शहर एवं उपनगरों के अधिकतर हिस्सों में बारिश थमी रही और निचले इलाकों में कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की सूचना नहीं मिली। शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही।

बीएमसी के अनुसार शनिवार को दिन में एक बजकर 32 मिनट पर समुद्र में 4.34 मीटर ऊंची लहरें और शाम में सात बजकर 27 मिनट पर 1.89 मीटर ऊंची लहनें की संभावना है।

Related Post

Anand Bardhan

कुम्भ मेला क्षेत्र को बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे: मुख्य सचिव

Posted by - July 2, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के…
CM Vishnu Sai

रामलला दर्शन योजना की ट्रेन को सीएम साय ने किया रवाना, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा रेलवे स्टेशन

Posted by - February 14, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला (Ramlalla) के दर्शन कराने के लिए रायपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल…
CM Bhajan Lal

राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र : भजनलाल शर्मा

Posted by - December 25, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने लंबे समय से एक ही स्थान पर जमें पटवारियाें काे हटाने दिये निर्देश

Posted by - September 27, 2024 0
रायपुर। मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति…