Himachal

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, बादल फटने से 4 लोग लापता

514 0

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मॉनसून भयंकर होता जा रहा है, भारी बारिश के साथ बादल फटने की भी खबरे सामने आ रही है। कुल्लू जिले में मर्णिकर्ण घाटी में बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई जिसमे एक कैंपिंग साइट बह गई है और चार लोग लापता हो गए हैं। कुल्लू के एडीएम प्रशांस ने इस मामले की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, इसकी जानकारी प्रशांस ने दी है कि मणिकर्ण घाटी में बादल फटने से स्थानीय नाले में बाढ़ आने के चलते चार लोगों के बह जाने की आशंका जताई गई है। वहीं, कुछ घर भी पानी की चपेट में आए हैं और गांव की ओर जाने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, मलाणा में डैम साइट को भारी नुकसान पहुंचा है। हिमाचल में मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आपके रसोई में एलपीजी सिलेंडर के दामों ने महंगाई से लगाई आग

आपको बता दें कि कुल्लू में रात से ही भारी बारिश हो रही है और कसोल के पास सड़क पर भी मलबा आ गया है। ग्रामीणों ने कुल्लू प्रशासन को इसकी जानकारी दी है और सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। गौरतलब है कि मॉनसून के शुरुआती एक सप्ताह में ही हिमाचल में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, इसमें सड़क हादसे भी शामिल हैं। बुधवार सुबह शिमला,सोलन,सिरमौर, बिलासपुर और कांगड़ा में आगामी 3 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वन महोत्सव: जानकीपुरम में आएगी हरयाली, इलाको में लगा पौधा

 

Related Post

भारत की दूसरी श्रेणी की टीम की मेजबानी करना अपमानजनक’, पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज ने कह दी यह बड़ी बात

Posted by - July 2, 2021 0
13 जुलाई से श्री लंका और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।…
CM Dhami

सहकारिता की योजनाओं को गेम चेंजर बनाने के लिए प्रभावी कार्य करें: सीएम धामी

Posted by - July 31, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सहकारिता सहित राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं गेम…

कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, बोलें- हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक के सीएम बी.एस. येदियुरप्पा के इस्तीफे के अटकलों के बीच सोमवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया…

यूपी में सपा या बसपा से गठबंधन कर सकती है कांग्रेस, सोनिया से मिलकर कमलनाथ ने की चर्चा

Posted by - July 15, 2021 0
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, इस दौरान यूपी विधानसभा…