Shimla

बादल फटने से शिमला में भारी तबाही, कई सड़कें बहीं

611 0

शिमला: देश के कई हिस्सों में बारिश के बाद बढ़ते बाढ़ व बादल फटने से तबाही की खबरें सामने आ रही है तो वही हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में बादल फटने से तबाही मची हुई है। शिमला स्थित कुमारसेन क्षेत्र में शनिवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण बादल फट गया। बारिश के कारण शिवान और शलौटा पंचायत में कई घरों में पानी व कीचड़ घुस गया। कई इलाके के अधिकतर सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है।

कचिंघटी-शिवान मार्ग खराब हो जाने पर रास्ते को बंद कर दिया गया है। इस तबाही में कई किसानों के खेत व बगीचे सब बर्बाद हो गए है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक, ​​कई इलाकों में बारिश की वजह से 80 सड़कें और 217 विद्युत ट्रांसफॉर्मर ठप्प हो गए हैं, इस कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। शनिवार रात पाउछी, नागजुब्बड़ और शिवान में ओलावृष्टि भी हुई है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक यहां बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने यहां मैदानी, निचले व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में 20 जुलाई तक भारी से लेकर बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत

Related Post

CM Yogi

आज ‘नया भारत’ पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा हैः मुख्यमंत्री

Posted by - April 27, 2025 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की चर्चा की।…
CM Dhami

सीएम धामी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और गर्म कपङे, रैन बसेरों का किया निरीक्षण

Posted by - December 24, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने  ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे…