cm yogi

माता वैष्णो देवी धाम में हुए हादसे से मन अत्यंत व्यथित : सीएम योगी

584 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने माता वैष्णो देवी धाम (Vaishno Devi)  में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से दुखी हैं। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि इस हादसे से मन अत्यंत व्यथित है।

माँ आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति!

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित मां वैष्णोदेवी के मंदिर में बीती देर रात भीषण हादसा हो गया। अंग्रेजी नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 13 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

माता वैष्णो देवी मंदिर मची भगदड़ में 12 की मौत

इस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि माता वैष्णोदेवी जी परिसर में भगदड़ के कारण 12 श्रद्धालुओं की मृत्यु व अनेक के घायल होने का समाचार बेहद दुखद है। वह घायलों के जीवन और शीघ्रतीशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने हताहतों के बारे में सुनिश्चित सूचना देने के लिए सरकार से शीघ्रताशीघ्र कदम उठाने की मांग की है।

Related Post

Swachh Survekshan

Swachh Survekshan 2023: फिर चमकेगा यूपी, वाराणसी और प्रयागराज को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

Posted by - January 8, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशा-निर्देश में उत्तर प्रदेश के नगर-नगर स्वच्छता का श्रेष्ठ प्रदर्शन हो रहा…
Maha Kumbh

सब मिलकर महाकुम्भ को स्वच्छ, सुरक्षित और सफल बनाएंगे: एसबीएम निदेशक बिनय कुमार झा

Posted by - December 28, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में शनिवार 28 दिसम्बर को आवास एवं शहरी…
Ajay Sonkar

गंगा जल में 50 गुना रोगाणुओं को मारकर सेकेंडों में उसका आरएनए हैक कर ले रहा बैक्टीरियोफेज

Posted by - February 22, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दौरान अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा (Ganga) में पवित्र डुबकी लगा…