दिल के मरीजों संभल करें मूंगफली का इस्तेमाल

235 0

मूंगफली (Peanuts) सर्दी का मेवा है जिसे ज्यादातर लोग धूप में बैठकर या फिर आग के आगे खाते हैं। कुरकुरी मूंगफली की तासीर गर्म है ये जहां अच्छा स्वाद देती है वहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद भी है। क्या आप जानते हैं जिसे हम सर्दी का मेवा कहते है वो ड्राइफ्रूट के परिवार से संबंधित नहीं है।

दरअसल मूंगफली (Peanuts) फलियों के परिवार से संबंधित हैं और इसे जमीन के अंदर उगाया जाता है। इसे ग्राउंड-नट्स के रूप में जाना जाता है और दुनिया भर में इसका इस्तेमाल एक पसंददीदा स्नैकिंग विकल्प के रूप में किया जाता है। मूंगफली अपने जबरदस्त हेल्थ बेनेफिट और टेस्ट के कारण सभी को पसंद है। ये नट्स अच्छी गुणवत्ता वाले वसा, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, मैग्नीशियम और अन्य आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर है, लेकिन क्या यह हमारे दिल की सेहत के लिए बुरा है? चलिए जानते हैं।

दिल के मरीजों को मूंगफली का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि ये नट्स मोनो और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा दोनों के लगभग 45-50% से बना होता हैं। दिल के मरीजों के लिए अधिक वसा वाले खाद्य पदार्थों के साथ हमेशा एक जोखिम बना रहता है।

हालांकि असलियत ये है कि मूंगफली हाई क्वालिटी वाले मोनोअनसैचुरेटेड वसा से भरपूर होती है, लेकिन ट्रांस फैट से पूरी तरह मुक्त होती है। मोनोअनसैचुरेटेड वसा बेड कोलेस्ट्रॉल की ग्रोथ को कम करने के साथ जुड़ा हुआ है और यह उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) स्तर को भी कम करता है जो दिल की सेहत के लिए हानिकारक है। जबकि ट्रांस फैट, सभी के लिए हानिकारक है।

मूंगफली को अक्सर उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को खाने की सलाह दी जाती है। रोजाना मुट्ठी भर मूंगफली आपके शरीर में बायोटिन, कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, मैंगनीज, थायमिन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम के अलावा अन्य मूल प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा की आवश्यकता को पूरा कर सकती है।

रोजाना मुट्ठी भर मूंगफली आपके शरीर में बायोटिन, कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, मैंगनीज, थायमिन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम के अलावा अन्य मूल प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा की आवश्यकता को पूरा कर सकती है।

बहुत सारे लोग यह सोचकर मूंगफली खाने से बचते हैं कि इससे बॉडी मास बढ़ेगा। वास्तव में, वास्तविकता इसके ठीक विपरीत है। मूंगफली बेहद सेहतमंद होती है और अगर सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो वजन घटाने में मदद मिल सकती है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा की अच्छी गुणवत्ता के कारण, सीमित मात्रा में अगर मूंगफली का सेवन किया जाता है, तो आप लंबे समय तक तंदुरुस्त रह सकते हैं, इसलिए मूंगफली का अधिक सेवन करने से बचें ।

Related Post

'द रियल हीरोज' का सम्मान

रजत पीजी कॉलेेेज ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘द रियल हीरोज’ का किया सम्मान

Posted by - August 14, 2019 0
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को रजत पीजी कॉलेज चिनहट ​मटियारी में भारतीय सेना के ‘द रियल…
लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लाइफ स्टाइल बदलना जरूरी: डॉ औदिच्य

Posted by - April 14, 2020 0
उदयपुर। प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. शोभालाल औदिच्य ने कहा है कि किसी गंभीर बीमारी से लड़ना और उससे बचने के…

नवरात्रि 2019 : व्रत में खाने की नो टेंशन! क्योंकि दो मिनट में तैयार होने वाली यह स्वादिष्ट रेसिपी है मौजूद

Posted by - October 1, 2019 0
लखनऊ डेस्क। नवरात्रि के व्रत के दौरान जो सबसे बड़ी टेंशन होती है वह होती है खाने की। ऐसा क्या…
डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप का बेहद पसंदीदा भोजन मेन्यू से गायब, आइस टी और ग्रीन टी को मिली जगह

Posted by - February 24, 2020 0
अहमदाबाद। दो दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड…