मेरा बाबा देश चलाता है

इस बच्चे की बात सुनकर आ जाएंगे आंसू, रतन टाटा ने शेयर किया Video

988 0

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक काफी संजीदा और संदेश युक्त वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक क्लास की फुटेज से शुरू होता है जिसमें क्लास का ही एक बच्चा अपने पिता के प्रोफेशन के बारे में बताता हुआ नजर आ रहा है। आइए देखते हैं कि आखिर इस वीडियो के जरिए क्या कह रहा है बच्चा?

मेरा बाबा देश चलाता है

‘मेरा बाबा देश चलाता है’ बच्चे के इस डायलॉग के साथ ही वीडियो की शुरुआत होती है। बच्चा वीडियो में कहता है कि न उसका पिता कोई डॉक्टर, इंजीनियर या नेता है, लेकिन इसके बावजूद वह पूरे देश को चलाता है। अगर उसका पिता अपना काम न आकरे तो पूरे देश की रफ़्तार थम जाएगी। न बच्चे स्कूल जा पाएं, न डॉक्टर हॉस्पिटल और न ही मंत्रालय। केवल उसके बाबा के काम न करने से पूरा देश ठप्प पड़ जाएगा। दरअसल, इस वीडियो में बच्चे के पिता को सफाई कर्मचारी दिखाया गया है। सफाई कर्मचारी जिसे गटर साफ करने के लिए मल-मूत्र से भरे टैंक में उतरना पड़ता है।

https://www.instagram.com/tv/B8suOZxnYyi/?utm_source=ig_web_copy_link

खुशखबरी! एक अप्रैल से खाना पकाना और गाड़ी चलाना होगा सस्ता 

वीडियो में आगे बच्चा देशवासियों को एहसास दिलाता है कि उसके गीला और सूखा कचरा अलग न करने की वजह से उसके बाबा को कचरा, गटर और बीमारी के भीतर जाना पड़ता है। इसलिये कई बार उसका बाबा बीमारी का शिकार भी बन जाता है। बच्चा कहता है कि कई बार तो ऐसा भी लगता है कि उसके बाबा अब नहीं बचेंगे।

बच्चा लोगों से अपील करते हुए कहता है कि मेरे बाबा को बचाओ और देश को केवल बाबा के जिम्मे ही मत चलवाओ। क्योंकि देश में रहने वाला हर नागरिक देश के प्रति उत्तरदायी है। बच्चा कहता है कि देश को देश का हर आदमी चलाता है। यह वीडियो केवल 2 मिनट का है लेकिन काफी मजबूत संदेश दे रहा है।

रतन टाटा ने शेयर किया वीडियो

टाटा ट्रस्‍ट के चेयरमैन रतन टाटा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मिशन गरिमा हमारे बहादुर सफाई कार्यकर्ताओं के लिए। इसके बाद से ही ट्विटर पर #TwoBinsLifeWins हैशटैग वायरल हो रहा है।

Related Post

uniform civil code

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर धामी सरकार का बड़ा कदम, ड्राफ्टिंग कमेटी का किया गठन

Posted by - May 28, 2022 0
देहरादून। यूनिफॉर्म सिविल कोड ( Uniform Civil Code) को लेकर धामी सरकार (dhami government) ने बड़ा फैसला लिया है। यूनिफॉर्म सिविल…

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए आईटी नियमों पर लगाई रोक, कहा- अभी इसकी कोई जरूरत नहीं

Posted by - August 15, 2021 0
कानून समाचार पोर्टल ‘द लीफलेट’ और पत्रकार निखिल वागले द्वारा दायर की गई याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें आंशिक…