Deep Siddhu

लाल किला हिंसा: दीप सिद्धू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

919 0
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट 26 जनवरी को लालकिले पर तिरंगे के अपमान के आरोप में जेल में बंद दीप सिद्धू (Deep Sidhu) की जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई एडिशनल सेशंस जज नीलोफर आबिदा परवीन करेंगी।
26 जनवरी को लाल किला हिंसा मामले के आरोप में जेल में बंद दीप सिद्धू (Deep Sidhu) की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

पहले खारिज हो चुकी है जमानत याचिका

बता दें कि पिछले 26 फरवरी को कोर्ट ने दीप सिद्धू की जमानत याचिका खारिज कर दिया था। पिछले 23 फरवरी को कोर्ट ने दीप सिद्धू (Deep Sidhu)  को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दीप सिद्धू (Deep Sidhu)  को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के करनाल से पिछले 9 फरवरी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि दीप के खिलाफ वीडियोग्राफी सबूत हैं।

सिद्धू (Deep Sidhu) पर लोगों को भड़काने का आरोप

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सिद्धू (Deep Sidhu)  ने लोगों को भड़काया जिसके चलते लोगों ने सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने कहा था कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया। लाल किले पर झंडा फहराया गया। दीप सिद्धू (Deep Sidhu) दंगों में सबसे आगे था। लाल किले पर 140 पुलिस कर्मियों पर हमला हुआ। उनके सिर पर तलवारों से चोटें आईं।दिल्ली पुलिस ने कहा था कि वीडियो में साफ दिख रहा कि दीप सिद्धू झंडे और लाठी के साथ लाल किले में घुस रहा था। वो जुगराज सिंह के साथ था।

Related Post

cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

Posted by - August 15, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष…
AK Sharma

निकायों में कूड़े के ढेर और गन्दगी दिखने पर अधिकारियों पर होगी कार्यवाही: एके शर्मा

Posted by - September 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत् स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत…