shri krishn janmbhoomi

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट में सुनवाई आज

649 0
मथुरा ।श्रीकृष्ण जन्मभूमि विराजमान मालिकाना हक को लेकर आज जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। इसके लिए पिछले साल याचिका दायर की गई थी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर गुरुवार यानी आज जिला अदालत में सुनवाई होगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व की मांग को लेकर यह याचिका दाखिल की गई थी। कृष्ण भक्त रंजना अग्निहोत्री ने पिछले साल 25 सितंबर को जन्मभूमि के मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में पिटीशन फाइल की थी। सभी पक्षों के अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित रहेंगे और दोपहर 12 बजे सुनवाई होगी।

पहली पिटीशन पर सुनवाई आज

पिछले साल 25 सितंबर को कोर्ट में दायर की गई पहली पिटीशन श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मालिकाना हक को लेकर आज जिला जज की कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में पिछली तारीख 7 अप्रैल को ‘नो वर्क’ होने के कारण कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 अप्रैल तय की थी।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर 13.37 एकड़ में बना हुआ है। 11 एकड़ में श्रीकृष्ण जन्मभूमि लीला मंच, भागवत भवन और 2.37 एकड़ में शाही ईदगाह मस्जिद बनी हुई है। पिटीशन में कहा गया है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान, जो कटरा केशव देव मंदिर की जगह पर बना हुआ है, उस पूरी जमीन को भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि को वापस की जाए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट को डिक्री करने का कोई अधिकार नहीं है।

चार प्रतिवादी पक्ष

प्राचीन मंदिर ठाकुर केशव देव विराजमान मंदिर में सेवायत पवन कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर पिटीशन फाइल की, जिसमें शाही ईदगाह कमेटी, सुन्नी वक्फ बोर्ड, श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान और श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट को प्रतिवादी पक्ष बनाया गया है।

Related Post

Agricultural Equipment

कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही योगी सरकार, 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे किसान

Posted by - December 8, 2024 0
लखनऊ: डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व…
CM Yogi

सपा इन्फ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था की दुश्मन : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को विधान परिषद में अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का…
CM Yogi

1947 में पाकिस्तान के लिए दंगा करने वाले मुसलमानों से वैसे ही निपट लेते, जैसे आज निपट रहेः योगी

Posted by - November 17, 2024 0
कोल्हापुर/सतारा/पुणे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) महाराष्ट्र में चौथे दिन चुनावी प्रचार में उतरे। उन्होंने कांग्रेस के…
CM Yogi

सीएम योगी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए बृहद संतृप्तीकरण अभियान का किया शुभारंभ

Posted by - May 24, 2023 0
लखनऊ। किसान और श्रमिक शासन के एजेंडे का हिस्सा हो सकते हैं, ये देश ने बीते 9 साल में पहली…