Hathras Case: बहुचर्चित बिटिया मामले में आज कोर्ट में सुनवाई

641 0

हाथरस: जनपद के बहुचर्चित बिटिया मामले की आज हाथरस कोर्ट में सुनवाई होनी है. सीबीआई की अधिकारी सीमा पाहुजा और वकील सहित चारों आरोपी कोर्ट पहुंचे.

14 सितंबर 2020 को हाथरस की चंदपा कोतवाली इलाके के एक गांव में दलित युवती के साथ गैंगरेप और उसे जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया था. इस बीच इलाज के दौरान युवती की 29 सितंबर 2020 को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी. फिलहाल इस मामले के चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में हैं. वहीं सीबीआई भी अदालत में अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.

मामले से संबंधित सभी लोग पहुंचे कोर्ट
इस मामले के चार आरोपी संदीप, रवि, रामू और लव-कुश जहां कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचे हैं. वहीं सीबीआई की अधिकारी सीमा पाहुजा और उनके वकील भी कोर्ट पहुंच चुके हैं. वहीं बिटिया का भाई कोर्ट पहुंचा है

Related Post

Navdeep Rinwa

मतदाता सूची को मतदेय स्थल के अनुरूप बनाते हुए एक माह के भीतर त्रुटि रहित बनाया जाए: नवदीप रिणवा

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ/अयोध्याः मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) ने अयोध्या जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को…
CM Yogi

स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा का विशेष योगदान: सीएम योगी

Posted by - November 15, 2022 0
सोनभद्र। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर सोनभद्र आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सेवा समर्पण संस्थान सेवा कुंज…