cm yogi

डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभागः सीएम योगी

924 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों के प्रसार को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को डेंगू (Dengue) समेत अन्य संचारी रोगों को लेकर सावधानी बरतने, केंद्रित निवारण कार्रवाई के लिए तैयार रहने और अस्पतालों में बेड, दवाओं व अन्य जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने प्रदेश के आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे संचारी रोगों को लेकर सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें। इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी स्वास्थ्य विभाग को डेंगू और संचारी रोगों को लेकर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने व पर्व और त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दे चुके हैं।

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते मौसम में डेंगू की आशंका रहती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार सतर्कता बरतनी होगी। अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही, दवाओं का भी पूरा इंतजाम सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा अन्य चीजों की भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बीमार व्यक्ति को समय से समुचित इलाज मिलना चाहिए। इसके लिए पहले से तैयारी की जाए तो रोगों से लड़ने में आसानी होगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को ठीक ढंग से चलाने को भी कहा। अस्पतालों में नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस दौरान योगी ने बच्चों में टीकाकरण को लेकर भी निर्देश दिये। उन्होंने नियमित टीकाकरण पर बल देते हुए कहा कि विशेष रूप से उच्च प्राथमिकता वाले चिन्हित जिलों में नियमित टीकाकरण चलाया जाए। इसके प्रति कर्मचारियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही अधिक केंद्रित और तेज टीकाकरण की आवश्यक्ता है। प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए और जहां अब तक टीकाकरण नहीं हो सका है वहां मिशन मोड पर निगरानी और जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने टीबी से ग्रसित रोगियों को भी तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निक्षय योजना के तहत टीबी का शीघ्र पता लगाने, जल्द से जल्द उपचार कराने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही, मुख्यमंत्री ने ऐसे पात्र रोगियों को निक्षय मित्र से लिंक कराने पर भी जोर दिया।

Related Post

cm yogi aditynath

कोरोना टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी कर्मचारियों को दिया जाए अवकाश : CM योगी

Posted by - March 31, 2021 0
लखनऊ । कोरोना टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने और लोगों को इसके लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…
CM Yogi

योगी सरकार ने साढ़े सात वर्ष में बीमारू प्रदेश को बनाया स्वस्थ्य प्रदेश, देश में पेश की मिसाल

Posted by - December 1, 2024 0
लखनऊ: याेगी सरकार (Yogi Government) के पिछले साढ़े सात वर्षों के कार्यकल में प्रदेश में हेल्थ सेक्टर के इंफ्रास्ट्रक्चर से…
Corona

देश में एक्टिव केस की संख्या 28 लाख पार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि वर्तमान बुनियादी ढांचा…
Shri Anna Mahotsav

मिलेट्स पर काम करने वाले प्रगतिशील किसानों के कार्यों से भी सीखेंगे बच्चे

Posted by - October 23, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार श्री अन्न (मिलेट्स) पर काम करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत…