singer sangeeta

मशहूर सिंगर की रोहतक में हत्या

638 0

नई दिल्ली। द्वारका जिले के जाफरपुर कलां इलाके में बीते दो सप्ताह से लापता हरियाणवी सिंगर (Haryanvi singer Sangeeta) की हत्या (Murder) कर दी गई है। आरोपितों ने शव को रोहतक जिले में हाई-वे के निकट दफना दिया था।

मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया और शव को बरामद किया। मृतका की पहचान संगीता उर्फ दिव्या (Haryanvi singer Sangeeta) के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक संगीता (Sangeeta) परिवार के साथ जाफरपुर कलां इलाके में रहती थी और हरियाणवी गायिका थी। परिजनों ने थाने में दी शिकायत में बताया कि संगीता 11 मई को अपने एक एलबम की शूटिंग के लिए भिवानी जाने वाली थी। रोहित और उसका दोस्त संगीता को साथ लेकर गया था।

कई दिनों तक जब संगीता के बारे में कोई सूचना नहीं मिली और उसका फोन लगातार बंद जा रहा था तो 14 मई को उनके परिजनों ने जाफरपुर कलां थाने में अपहरण की शिकायत दी।

महेश बाबू की फिल्म का धमाकेदार कलेक्शन, तीसरे दिन की इतनी कमाई

पुलिस ने जांच शुरू की तो संगीता ( singer Sangeeta) का फोन शनिवार को चालू हुआ। फोन की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में संगीता की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की महम थाना पुलिस को सूचना दी। महम पुलिस ने शनिवार को गांव भैरो भैणी के नजदीक फ्लाईओवर के पास शव को बरामद किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए रोहतक के पीजीआई में भेज दिया।

इधर, दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि रोहित दिव्या का दोस्त था। उसने बताया है कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसके चलते उसने दोस्त के साथ मिलकर दिव्या की हत्या कर दी। उक्त मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Post

‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने किया हैरान करने वाली बात का खुलासा

Posted by - November 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टीवी के सोनी चैनल पर आने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ बहुत ही चर्चित शो माना जाता हैं।…
Taapsee tweeted Anubhav Sinha's

तापसी पन्नू ने अनुभव सिन्हा के सामाजिक मुद्दो फिल्म बनाने की बात पर किया यह ट्वीट

Posted by - August 25, 2020 0
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की सोशल मीडिया पर बातचीत चल रही है और इस बातचीत को…
नो टाइम टू डाई

कोरोना वायरस के चलते नहीं हो रहा जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ प्रीमियर

Posted by - February 17, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में दस्तक देकर लोगों का जीना हराम…

जायरा के एक्टिंग छोड़ने के फैसले पर नगमा का सपोर्ट

Posted by - July 1, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। सुपरस्टार फिल्म की अभिनेत्री जायरा वसीम के ऐक्टिंग छोड़ने के फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।…