Haryana government

अयोध्या में विश्राम गृह बनाएगी हरियाणा सरकार, लोगों को मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं

326 0

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार (Haryana Government) देश के अन्य राज्यों की तरह अब अयोध्या में भी अपना विश्राम गृह (Rest House) बनाएगी। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रही है। वहीं हरियाणा सरकार भी अब अयोध्या में अपना गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर हरियाणा सरकार ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से इस समय हरियाणा के अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश आदि में गेस्ट हाउस चल रहे हैं। अब हरियाणा सरकार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी गेस्ट हाउस बनाने की दिशा में काम शुरू कर रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini) के नेतृत्व में मंत्रियों तथा विधायकों का एक शिष्टमंडल सोमवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन करके लौटा है। इसके अलावा हरियाणा सरकार पहले ही मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना शुरू कर चुकी है। जिसके अंतर्गत हरियाणा से यात्री बसों व ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने पंजीकृत श्रमिकों को भी तीर्थ दर्शन यात्रा के दायरे में शामिल करने का ऐलान किया है। जिसके चलते सरकार इस बात से सहमत है कि अयोध्या में भी अपना एक गेस्ट हाउस बनाया जाए। जिससे हरियाणा के लोगों को वहां जाकर अतिरिक्त सुविधा मिल सके।

गरीबों के साथ खड़ी है हमारी सरकार: सीएम नायब सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अयोध्या में विभिन्न राज्यों के भवन निर्माण की योजना को लेकर भी देश के अलग-अलग राज्यों के लोग जमीनों को आवंटित कर रही है। अब तक महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में जमीन खरीदने के लिए आवेदन कर चुके हैं। जल्द ही कई भवन निर्माण का कार्य भी शुरू होने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयागराज में राज्य सरकार अतिथि गृहों का निर्माण कराने जा रही है। अब हरियाणा भी अयोध्या में गेस्ट हाउस के लिए आवेदन करेगी। इस दिशा में विभागीय अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है।

Related Post

18 शहरों में उड़ा सकेंगे ड्रोन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी इजाजत

Posted by - August 3, 2021 0
नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय हरियाणा को मानव रहित विमान प्रणाली नियम, 2021…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में नवनिर्मित राज्य अतिथि गृह का किया लोकार्पण

Posted by - November 6, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में 120 करोड़ से अधिक की…
रामपुर में एक प्रदर्शनकारी की मौत

यूपी: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन, रामपुर में एक प्रदर्शनकारी की मौत

Posted by - December 21, 2019 0
रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ देश के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं…