हरिद्वार में लापरवाही, लाखों श्रद्धालुओं ने किया अमावस्या का स्नान

620 0

कोविड-19 संक्रमण के खतरे की अनदेखी कर रविवार को श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ी। कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए घाटों पर स्नान हुआ। वहीं, पुलिस-प्रशासन लाचार नजर आया। धर्मनगरी की सभी पार्किंग पैक और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें थी। रविवार की भीड़ के बाद अब कोविड संक्रमण के खतरे की आशंका जताई जा रही है। अमावस्या पर अधिकतर श्रद्धालु हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से पहुंचे थे।

कोविड का खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते ही सावन में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई थी। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट या टीके की दोनों डोज के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता है। बॉर्डर से लेकर रेलवे स्टेशनों पर पुलिस चौकसी का दावा किया जा रहा है।

घर पहुंचते ही फूट-फूटकर रोने लगी एथलीट धनलक्ष्मी, पड़ोसी भी हुए भावुक

बावजूद इसके रविवार को अमावस्या स्नान पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ आई।रविवार सुबह पांच बजे से हरकी पैड़ी और आसपास के घाट श्रद्धालुओं से पैक हो गए थे। दोपहर में हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, सुभाष घाट, शिव घाट, मालवीय घाट, नाईसोता घाट पर हजारों की भीड़ नजर आई।

Related Post

Jan ki Sarkar Jan ke Dwar

धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम बना जनसेवा का प्रभावी मॉडल

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (Jan ki Sarkar Jan…
CM Dhami

उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, वित्तीय प्रबंधन में धामी सरकार का शानदार प्रदर्शन

Posted by - October 29, 2025 0
देहरादून। रजत जयंती वर्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि उत्तराखंड के खाते में आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार…
Cloudburst

प्रभावितों के भोजन,रहने व दवाइयां की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश

Posted by - August 5, 2025 0
अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार…
CM Dhami participated in the Diwali fair of the Antarrashtriya Vaishya Mahasammelan

वैश्य समाज हमेशा सरकार के साथ मिलकर विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा: मुख्यमंत्री

Posted by - October 12, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को जीएमएस रोड, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित दीपावली मेले…
Ratri Gram Chaupal at Malsi Gram Sabha

“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि ग्राम चौपाल में सुनी गईं समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

Posted by - August 21, 2025 0
गैरसैंण: “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल (Ratri Gram…