Harela

पौधरोपण महोत्सव में तब्दील हुआ हरेला पर्व

278 0

देहरादून। उत्तराखंड जितना खूबसूरत है, उतनी ही समृद्ध यहां की संस्कृति है। यहां के लोकपर्व, रहन-सहन, खानपान कई मायनों में प्रकृति से जुड़े हुए हैं। उनमें से एक है हरेला (Harela) पर्व। मंगलवार को प्रदेश भर में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस बार हरेला पर्व पौधरोपण महोत्सव में तब्दील हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील ‘एक पेड़ मां के नाम’ से लोगों में रुचि और बढ़ गई। हरेला (Harela) पर्व जहां रिश्तों में प्रगाढ़ता और मधुरता लाएगी, वहीं पौधरोपण से प्रकृति से जुड़ाव भी बढ़ेगा।

हरेला (Harela)  पर्व पर विश्व पर्यावरण दिवस की तरह लोगों और युवाओं का हुजूम पौधरोपण करने उमड़ा। सोशल मीडिया पर पौधरोपण संबंधी फोटो शेयर करने की होड़ मची रही। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोग एक-दूसरे को वन एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए पौधरोपण की अपील करते नजर आए। वन विभाग, उद्यान विभाग आदि सरकारी विभागों समेत विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर लोगों ने पौधरोपण किया। हरेला पर्व पर वन विभाग और उद्यान विभाग ने छायादार व फलदार पौधे बांटे और रोपण भी किया।

हरेला न केवल हरियाली बल्कि पर्यावरण जागरुकता का संदेश देता है : मुख्यमंत्री

पहाड़ी राज्य में हरेला (Harela)  से सावन की शुरुआत हो गई। हरेला पर्व खास तौर से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मनाया जाता है। हरेला पर्व से उत्‍तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सावन का महीना शुरू होता है। यह लोकपर्व पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन देता है। इस पर्व में प्रकृति पूजन किया जाता है और पौधे भी रोपे जाते हैं।

हरेला (Harela)  को लेकर धार्मिक मान्‍यता है कि अनाज की नरम मुलायम पंखुड़ियां परिवारजनों के बीच रिश्तों में प्रगाढ़ता और मधुरता बनाए रखता है। हरेला को लेकर यह भी मान्यता है कि बोया गया हरेला जितना अधिक बढ़ेगा फसल में भी वैसी ही वृद्धि होगी। हरेला पूजन के बाद लोग अपने घरों और आस-पास खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण भी किया।

Related Post

श्यामली सिंह

ट्यूमर के होते हुये भी हार नहीं मानी पश्चिम बंगाल की श्यामली सिंह, जीता सिल्वर मेडल

Posted by - December 16, 2019 0
स्पोर्ट्स डेस्क। आज के दौर में महिलाएं किसी भी पुरुष से कम नही हैं हमारे भारत देश की ये महिलाएं…
CM Nayab Singh

मनोहर की राह पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना

Posted by - July 29, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) वैसे तो सरेआम बोल चुके हैं कि वह पूर्व मुख्यमंत्री व…
pm modi

Budget Webinar में बोले पीएम मोदी, प्रोसेस्ड फूड का वैश्विक मार्केट में करना होगा विस्तार

Posted by - March 1, 2021 0
नई दिल्ली । प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कृषि क्षेत्र में बजट के कार्यान्वयन पर वेबिनार को संबोधित किया। इस…
video

रिश्ते हुए तार-तार! मां का अश्लील वीडियो बनाकर बेटे ने कर दिया वायरल

Posted by - March 25, 2022 0
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मारवाही (GPM) जिले के गौरेला से मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया

Posted by - December 25, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज बुधवार काे मुख्यमंत्री निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल…