Har Ghar Jal Yojana

उप्र के एक करोड़ नल से नहाया ट्विटर, हर घर जल योजना का बोलबाला

388 0

लखनऊ। बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 132वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने एक करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से शुद्ध पेयजल की सौगात देते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की हर घर जल योजना के तहत इस बड़ी उपलब्धि के समर्थन में लोगों ने ट्विटर पर जमकर ट्वीट किए। देखते ही देखते हर घर जल योजना (Har Ghar Nal Yojna) से 1 करोड़ परिवार आच्छादित होने पर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड की नंबर 1 सूची में हर घर जल योजना की विजय पताका लहराने लगी।

देर शाम तक हजारों लोगों ने ‘हरघरजल1करोड़नलयूपी’ हैशटैग के साथ ट्वीट किए। एक करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन मिलने के साथ ही ट्विटर पर भी नंबर 1 हैशटैग का बोलबाला रहा।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की इस बड़ी उपलब्धि पर लोगों ने ‘हरघरजल1करोड़नलयूपी’ के माध्यम से उप्र में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में जमकर ट्वीट, रिट्वीट, लाइक व पोस्ट शेयर किए।

यूपी में हर घर नल योजना ने छुआ रिकार्ड का आसमान, 1 करोड़ नल कनेक्शन का कीर्तिमान

लोगों ने प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यों की तारीफ करते हुए लिखा कि ’नए भारत’ के सामर्थ्य व संकल्प शक्ति का प्रत्यक्ष प्रमाण है ’नया यूपी’, एक करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने वाला राज्य है यूपी वहीं एक ने लिखा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और जल शक्ति मंत्री के प्रयासों से यूपी में प्रतिदिन 40 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

बता दें कि सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने हर घर योजना (Har Ghar Jal Yojana) के तहत सर्वाधिक नल कनेक्शन देकर देश की टॉप थ्री सूची में शामिल हुआ है।

Related Post

AK Sharma

बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सभी डिस्कॉम में रिजर्व में रहेगा बिजली का पूरा स्टॉक: एके शर्मा

Posted by - September 7, 2023 0
लखनऊ/फतेहाबाद (आगरा)। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  गुरूवार को अपरान्ह 01 बजे आगरा के फतेहाबाद…
Noida International Airport

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

Posted by - March 28, 2026 0
नोएडा/लखनऊ। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के प्रथम चरण के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के…
प्रियंका गांधी

यूपी पुलिस के ‘अत्याचार’ की शिकायत एनएचआरसी में करेंगी प्रियंका गांधी

Posted by - January 26, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी योगी सरकार की पुलिस के खिलाफ दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग…
CM Yogi

हर अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण: सीएम योगी

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय प्रदेश में संचारी…
yogi

प्रदेश में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार

Posted by - July 26, 2023 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार सभी तरह की चिकित्सा पद्धतियों को महत्व दे रही…