Hand grenade

अयोध्या में फलों की तरह बिखरे हुए मिले हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

513 0

अयोध्या: भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या (Ayodhya) में डोगरा कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मली कुंड चौराहे के नजदीक एक नाले के पास हैंड ग्रेनेड (Hand grenade) फलों की तरह बिखरे हुए मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर जब मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम पहुंची तो उसे कुछ ही दूरी के भीतर पेड़ों और झाड़ियों के बीच 18 हैंड ग्रेनेड पड़े हुए मिले। हालांकि गनीमत थी कि इन सारे ग्रेनेड (Hand grenade) से पिन निकले हुए थे।

आपको बता दे कि यह पूरा इलाका सेना की निगरानी में रहता है और रात 10 बजे के बाद यहां से आवाजाही की भी मनाही होती है। सेना का इस तरह का सेंटर जहां हैंड ग्रेनेड की प्रैक्टिस होती है वह इस स्थान से लगभग ढाई से तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में इतनी दूर इतने बड़ी मात्रा में हैंड ग्रेनेड का यूं मिलना बड़े सवाल खड़े करता है।

Ek Villain Returns के सभी किरदार ने शेयर किया फर्स्ट लुक आउट

मिलिट्री इंटेलिजेंस ने बताया कि मिले हुए हैंड ग्रेनेड को रविवार दोपहर 2 बजे के करीब नष्ट कर दिया गया है। इस बारे में अयोध्या पुलिस को भी जानकारी दी गई। अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे कहते हैं कि उनके पास इस तरह के हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना डोगरा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा एक पत्र के माध्यम से कैंट थाने में दी गई है।

संजय गुप्ता ने आईपीएस अधिकारी को “पुलिस- रत्न सम्मान” से किया सम्मानित

Related Post

PM Kisan Samman

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

Posted by - March 12, 2026 0
लखनऊ: मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान…
Congress Digital Channel

कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े भयावह, कोमा में सरकार: कांग्रेस

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस (Congress) के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने…
Blood Donation

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

Posted by - April 17, 2026 0
सिविल चिकित्सालय रक्तकेंद्र की टीम ने आज दिनांक 16/0 4/2026 को बंसल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हरिओम सेवा…