मिठाई के डिब्बे पर 1 जून से लिखना पड़ेगा एक्सपाइरी डेट

हलवाई को मिठाई के डिब्बे पर 1 जून से लिखना पड़ेगा एक्सपाइरी डेट

1828 0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार स्थानीय दुकानों यानी आपके पड़ोस वाली हलवाई की दुकान पर क्वालिटी में सुधार लाने के लिए सरकार ने नए नियम लागू करने का फैसला किया है। 1 जून 2020 के बाद से, स्थानीय मिठाई की दुकानों को भी परातों एवं डिब्बों में बिक्री के लिए रखे गये मिठाई के लिए ‘निर्माण की तारीख’ तथा ‘उपयोग की उपयुक्त अवधि’ जैसी जानकारी प्रदर्शित करनी होगी। मौजूदा समय में, इन विवरणों को पहले से बंद डिब्बा बंद मिठाई के डिब्बे पर उल्लेख करना अनिवार्य है।

एफएसएसएआई ने जानें क्यों उठाया ये कदम?

एफएसएसएआई यानी भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई ने आम लोगों के स्वास्थ्य खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया है। उपभोक्ताओं को बासी / खाने की अवधि समाप्त होने के बाद भी मिठाइयों की बिक्री की सूचना मिलने के बाद इस संबंध में एक निर्देश जारी किया गया है।

सोना खरीदने के बारे में रहे हैं सोच, तो पहले पढ़ लीजिए ये खबर 

एफएसएसएआई के आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक हित में और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, यह तय किया गया है कि खुली बिक्री वाली मिठाइयों के मामले में, बिक्री के लिए रखी मिठाई के कंटेनर व ट्रे पर ‘निर्माण की तारीख’ और ‘उपयोग की अवधि’ जैसी जानकारियों को प्रदर्शित करना होगा। यह आदेश एक जून, 2020 से प्रभावी होगा। आदेश के अनुसार राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Related Post

PM Modi, cm dhami

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

Posted by - March 23, 2026 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष…

BJP के मुख्यमंत्रियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र का किया अपमान : आशुतोष

Posted by - January 26, 2022 0
देहरादून। भाजपा से नाराज प्रदेश के ब्राह्मणों को आज कांग्रेस मनाने में सफल रही । ब्राह्मणों के सर्वाधिक प्रभावशाली, लोकप्रिय…
cm yogi

40 से अधिक बंद पड़े पैरामेडिकल प्रशिक्षण केंद्र का योगी सरकार दोबारा करेगी संचालन

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशकों से बंद पड़े राज्य सरकार (Yogi government) के प्रशिक्षण संस्थानों के पुनर्संचालन की…