Exam Postponed

आधा दर्जन राज्यों ने बोर्ड परीक्षाएं टालीं

1153 0

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और महाराष्ट्र ने भी इन कक्षाओं के लिए अपने राज्य बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और फिलहाल उन्होंने तय नहीं किया है कि बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करायी जाएं या नहीं।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उठाया एहतियाती कदम

कर्नाटक ने कहा कि वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित करेगा। मेघालय ने भी कहा कि वह कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयार है लेकिन स्थिति की समीक्षा के बाद दसवीं की परीक्षा के बारे में निर्णय लेगा। इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द करने और 12 वीं की परीक्षा स्थगित करने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गयी। यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है। इससे देशरभर में 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर असर पड़ेगा।

उप्र बोर्ड की परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित, 15 मई तक  बंद रहेंगे सभी स्कूल

स्कूली परीक्षा के अन्य प्रमुख बोर्ड सीआईएससीई ने कहा है कि वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जल्द ही फैसला लेगा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में जारी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। राज्य के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी।

महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कोई कदम उठाने के पहले 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के सीबीएसई के फैसले का अध्ययन करेगी और इस पर चर्चा करेगी।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 30 अप्रैल से शुरु होने वाली अपनी हाई स्कूल (10 वीं) और हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

Related Post

Anand Bardhan

उत्तराखण्ङ में पीएमश्री योजना की तर्ज पर बनेगी स्कूलों के लिए योजनाः मुख्य सचिव

Posted by - October 17, 2025 0
देहरादून:  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में पीएमश्री और लखपति दीदी योजना की समीक्षा की।…
CM Bhajan Lal

कांग्रेस ने राजनीति को भ्रष्टाचार और घोटालों का अड्डा बनाया: भजनलाल शर्मा

Posted by - September 26, 2024 0
सोनीपत। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने देश में…
CM Bhajan Lal

यूपी सीएम से महाकुंभ में राजस्थान पैवेलियन के लिए भूखंड आवंटन का किया अनुरोध

Posted by - December 4, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की जनता की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक परंपरा…
CM Dhami

सीएम धामी ने 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Posted by - September 18, 2023 0
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र…