सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत

790 0

होली के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।गोसाईंगंज संवाददाता के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में होली दिन दो अलग अलग जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में रिटायर्ड टीचर समेत दो की मौत हो गई और युवती समेत तीन लोग घायल हो गए।

UP कांग्रेस में शिव पाण़्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहीद पथ से जीडी गोयनका मोड के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें बाइक चला रहे युवक यक्ष मिश्रा (21) की मौके पर मौत हो गई।इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक  मूल रूप से कन्नौज निवासी विपिन मिश्रा ग्वारी विकासखण्ड, गोमतीनगर में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते है। उनका बेटा यक्ष मिश्रा उर्फ लकी पीजीआई की तरफ जा रहा था, तभी अंसल के पास मोड़ पर अचानक बाइक फिसल जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

 किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

जिससे बाइक चला रहे युवक यक्ष की मौत हो गई, वहीं, बाइक पर पीछे बैठे सौरभ व नितिन गम्भीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।इसके अतिरिक्त बस्ती जिले के पड़री गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षका अनुराधा देवी (63) अपनी बेटी निधि से मिलने अवध विहार आई थी। वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी से  बाजार जा रही थी तभी शहीद पथ पर मिक्सर ट्रक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें अनुराधा देवी की  मौके पर मौत हो गई तथा स्कूटी चला रही बेटी निधि भी घायल हो गई।

 

Related Post

Products of women self-help groups should be linked to digital platforms: CM Dhami

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखंड में आई दूसरी औद्योगिक क्रांति: मुख्यमंत्री

Posted by - August 4, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए…
CM Yogi inaugurated the flatted factory complex.

अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 3, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विकास और उद्यम के लिए सुरक्षा सर्वाधिक जरूरी है। सुरक्षा के…

जहां शहीद हुए मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है-श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस

Posted by - June 23, 2021 0
जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…