शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस से मोह भंग! भाजपा नहीं बल्कि इस पार्टी में शामिल होंगे ‘शॉटगन’

688 0

बॉलीवुड अभिनेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।एक बेहद करीबी सूत्र के मुताबिक वह 21 जुलाई को टीएमसी के शहादत दिवस समारोह के मौके पर पार्टी की सदस्यता लेंगे।अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि वह एकबार फिर से भाजपा में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने मोदी की तारीफ में एक ट्वीट किया था।

बताया जा रहा कि वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा के टीएमसी में शामिल होने के बाद ही इनका टीएमसी में जाना तय हो गया था। टीएमसी से जुड़ने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को ममता बनर्जी राज्यसभा भेज सकती हैं क्योंकि उनकी पार्टी के हिस्से राज्य सभा की दो सीटें खाली हैं।

लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह फिलहाल टीएमसी से ज्यादा जुड़े हुए हैं, जो हालिया दिनों में भाजपा पर भारी पड़ी है और ममता बनर्जी 2024 आम चुनाव में पीएम मोदी के सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरकर सामने आई हैं। हालांकि जब शत्रु से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफतौर पर जवाब नहीं दिया और स्पष्ट तौर पर इनकार भी नहीं किया। उन्होंने कहा, राजनीति संभावनाओं का खेल है।

टीएमसी के भी कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि शत्रु के उनकी पार्टी से जुड़ने को लेकर कोलकाता में बातचीत तकरीबन निर्णायक स्तर पर है। अभिनेता से राजनेता बने शत्रु के बनर्जी के साथ पहले से ही अच्छे रिश्ते रहे हैं और शत्रु उन्हें रियल रॉयल बंगाल टाइगर कहकर पुकारते रहे हैं।

आतंकियों की शरणस्थली बना दुबग्गा!

सूत्रों का कहना है कि पटना साहिब सीट से दो बार भाजपा सांसद रहे शत्रु के टीएमसी में जाने की पटकथा लिखने में अटल बिहार वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री रहे यशवंत सिन्हा की भी अहम भूमिका है, जो इस समय टीएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। शत्रु और यशवंत के करीबी रिश्ते किसी से छिपे हुए नहीं हैं।

Related Post

फिल्म 'बैड बॉय'

सलमान ने फिल्म ‘बैड बॉय’ का पोस्टर शेयर कर मिथुन के बेटे को दी बधाई

Posted by - May 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म ‘बैड बॉय’ के पोस्टर…
BJP

सीएम पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

Posted by - June 10, 2022 0
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) में राचकोंडा पुलिस ने भाजपा (BJP) नेता जिट्टा बालकृष्ण रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया…

इस्तीफे के बाद सिद्धू का बयान, कहा- सिस्टम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, आखिरी दम तक लड़ूंगा लड़ाई

Posted by - September 29, 2021 0
चंडीगढ़। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का पहला बयान सामने आया है।…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी से पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने की मुलाकात

Posted by - September 23, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरणविद्, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी (Dr. Anil Joshi)…