Guru Shree Gorakshanath

आयुर्वेद दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

744 0

गोरखपुर: आयुर्वेद की मानकीकृत पढ़ाई, शोध व अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्यधाम की संस्था गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (Guru Shree Gorakshanath Institute of Medical Sciences) (आयुर्वेद कॉलेज) (Ayurveda College) आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण व औषधीय खेती की तरफ भी कदम बढ़ाने जा रही है। आयुर्वेद की दवाओं के निर्माण व औषधीय खेती को लेकर उसे देश की सुप्रसिद्ध आयुर्वेद दवा निर्माण कंपनी वैद्यनाथ आयुर्वेद (Company Vaidyanath Ayurveda) का साथ मिलने जा रहा है। इसे लेकर दोनों संस्थाओं के बीच एमओयू बुधवार को हस्ताक्षरित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे वैद्यनाथ आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक अनुराग शर्मा व महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ अतुल बाजपेयी एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

यह भी पढ़ें: प्रदेश सरकार ने 78 करोड़ रुपये के बजट का किया प्रावधान

उन्होंने बताया कि यह एमओयू न केवल पूर्वांचल बल्कि पूरे प्रदेश में आयुर्वेद तथा औषधीय खेती के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इससे रोजगार के नए अवसर तो सृजित ही होंगे, अन्नदाता किसानों के जीवन में भी खुशहाली आएगी।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शुरू हुई तैयारी, तालाब होंगे स्थानीय पर्यटन के केंद्र

Related Post

IGRS

आईजीआरएस रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने मारी बाजी, बलरामपुर ने हासिल किया दूसरा स्थान

Posted by - October 9, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास मेें नये कीर्तिमान स्थापित किये…
yogi

प्रदेश में होम्योपैथ के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही योगी सरकार

Posted by - July 26, 2023 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को स्वस्थ प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार सभी तरह की चिकित्सा पद्धतियों को महत्व दे रही…