UAE

दक्षिण अफ्रीका से फरार चल रहे गुप्ता ब्रदर्स को UAE में किया गिरफ्तार

495 0

केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में अरबों रुपये का घोटाला करने के आरोपी भारतीय मूल के गुप्ता बंधु (Gupta Brothers) को UAE में गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार माध्यमों के मुताबिक यूएई में राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को सोमवार को UAE में गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा (Former President Jacob Zuma) के शासनकाल के दौरान हुए राजनीतिक भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। गुप्ता बंधु भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं।

समाचार माध्यमों के मुताबिक दोनों देशों ने अप्रैल 2021 में एक प्रत्यर्पण संधि की पुष्टि की है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि क्या गिरफ्तारी के बाद दोनों भाइयों की दक्षिण अफ्रीका में वापसी होगी। पिछले साल जुलाई में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने गुप्ता बंधु के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया था।

दक्षिण अफ्रीका के न्याय और सुधार सेवा मंत्रालय ने गुप्ता बंधु की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा है कि यूएई के कानून प्रवर्तन अधिकारियों से सूचना मिली है कि भगोड़े राजेश और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूएई और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस संबंध में बातचीत जारी है।

हेल्थ केयर सेक्टर में अपना हाथ आजमाने की सोच रहे अडानी ग्रुप

इस घोटाले में राजेश और अतुल के अलावा अजय गुप्ता का भी नाम भी शामिल है। तीनों भाई सहारनपुर के रहने वाले हैं। 1990 के दशक में तीनों भाई सहारनपुर से दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। कुछ समय पहले खुलासा हुआ था कि जांच शुरू होने से पहले गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका से भागकर दुबई चले गए थे। आपराधिक मामलों की जांच के लिए दक्षिण अफ्रीकी प्रशासन इनका प्रत्यर्पण कराना चाहता है। गुप्ता बंधुओं के खिलाफ सरकारी कंपनियों के साथ मिलीभगत को लेकर अरबों रुपये के घपले की जांच चल रही है।

सिद्धू मूसेवाल के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सिंगर की तस्वीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Related Post

Bulldozer

ब्रिटेन में भी बुलडोजर पर बवाल, संसद में विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

Posted by - April 30, 2022 0
ब्रिटेन: ब्रिटेन में विपक्षी दलों ने संसद में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Prime Minister Boris Johnson) के पिछले सप्ताह भारत दौरे…
Srinagar

रमज़ान के बीच जामिया मस्जिद में बवाल, राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने पर कई गिरफ्तार

Posted by - April 9, 2022 0
श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने शुक्रवार को जामिया मस्जिद श्रीनगर (Jamia Masjid Srinagar) और उसके आसपास…
Imran Khan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने खेला दांव, 90 दिन के अंदर होंगे चुनाव

Posted by - April 3, 2022 0
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) की इमरान खान (Imran Khan) सरकार के खिलाफ संयुक्त विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव रविवार को…