GST

जून में जीएसटी राजस्व संग्रह 90917 करोड़, पिछले वर्ष की तुलना में नौ फीसदी कम

1031 0

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1.0 के तहत आर्थिक गतिविधियां शुरू किये जाने से जीएसटी राजस्व संग्रह में बढोत्तरी होने लगी है। इस वर्ष जून में यह 90917 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष में इसी महीने में संग्रहित 99940 करोड़ रुपये की तुलना में नौ फीसदी कम है।

कोरोना संक्रमण के बाद अप्रैल और मई महीने के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह के आधिकारक आंकड़े जारी नहीं किये थे

कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के बाद अप्रैल और मई महीने के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह के आधिकारक आंकड़े जारी नहीं किये गये थे। वित्त मंत्रालय ने आज यहां इस संबंध में जारी बयान में कहा कि इस वर्ष अप्रैल में 32294 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रहित हुआ था जो अप्रैल 2019 में संग्रहित राजस्व की तुलना में मात्र 28 फीसदी था। इसी तरह से इस वर्ष मई में यह राशि 62009 करोड़ रुपये रही थी जो मई 2019 में संग्रहित राजस्व की तुलना में 62 फीसदी था।

भारत में एक दिन में 2.17 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट हुए : आईसीएमआर

जीएसटी राजस्व संग्रह में भी बढोत्तरी होने लगी है

लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही जारी रखा गया था और विनिर्माण गतिविधियां भी पूरी तरह से बंद थी। पिछले महीने अनलॉक 1.0 के तहत धीरे धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा रही है, जिससे जीएसटी राजस्व संग्रह में भी बढोत्तरी होने लगी है।

मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जो राजस्व संग्रह हुआ है वह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 59 प्रतिशत है। हालांकि मई महीने के लिए जीएसटी रिटर्न भरने के लिए करदाताओं के पास अभी भी वक्त है।

Related Post

सीबीएसई

उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा प्रभावित इलाकों में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दो मार्च से

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा की वजह से टाली गई थी। इसके बाद अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)…
मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

सरकार पुलिसकर्मियों के लिए काम का अच्छा माहौल सुनिश्चित करेगी – शाह

Posted by - October 21, 2019 0
नई दिल्ली। लाइन ऑफ ड्यूटी के दौरान जान गंवा चुके पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से हुआ 30.80 करोड़ का राजस्व

Posted by - July 20, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात ने 30.80 करोड़ रु का राजस्व अर्जित किया है, यह जानकारी…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू, रामनाथ कोविंद ने भी लगाई मुहर

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कैबिनेट की सिफारिश पर हस्ताक्षर कर दिया है।…