CM Yogi

ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की ऊर्जा का आधार: सीएम योगी

68 0

यामानाशी (जापान)/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने जापान दौरे में गुरुवार को यामानाशी प्रांत स्थित अत्याधुनिक हाइड्रोजन ऊर्जा संयंत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वहां संचालित पावर-टू-गैस प्रणाली को करीब से देखा और विशेषज्ञों से इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह प्रणाली सौर और पवन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पन्न बिजली को हाइड्रोजन में परिवर्तित करती है। इस हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन, ऊर्जा भंडारण और स्वच्छ परिवहन के लिए किया जाता है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

स्वच्छ ऊर्जा व हरित विकास का प्रभावी मॉडल-

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यामानाशी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की ऊर्जा का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है। यह स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास की दिशा में एक प्रभावी मॉडल है। उत्तर प्रदेश सरकार भी ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और अन्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। राज्य में औद्योगिक निवेश, अनुसंधान और नई तकनीकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि उत्तर प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार राज्य बन सके।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) का यह दौरा जापान के साथ तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन मोबिलिटी परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related Post

Naresh Tikait

उत्तराखंड में किसान महापंचायत, नरेश टिकैत बोले- वापस हो तीनों कृषि कानून

Posted by - March 14, 2021 0
डोईवाला। डोईवाला में किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) और किसान…

भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए रचा था षडयंत्र

Posted by - March 4, 2021 0
मोहनलालगंज सीट से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आयुष ने चार लोगों को षडयंत्र के तहत फंसाने के लिए…
CM Yogi

पिछली सरकारों ने ऑटो ट्रेक्टर लिमिटेड को किया बंद, हम इंडस्ट्रियल पार्क बना रहे: सीएम योगी

Posted by - May 1, 2023 0
प्रतापगढ़। आंवले के जरिये लोगों की सेहत सुधारने वाले प्रतापगढ़ के विकास को भाई-बहन की जोड़ी और बुआ-बबुआ की पार्टियों…
CM Yogi

योगी सरकार की वित्तीय समावेशन नीति का दिख रहा बैंकों के जमा और ऋण दोनों पर असर

Posted by - August 17, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बैंकिंग व्यवस्था (Banking System) में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…