CM Yogi

सीएम योगी के विकास की नीतियों पर स्नातकों व शिक्षकों की भी मुहर

406 0

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विकास पर स्नातक व शिक्षकों ने भी मुहर लगाा दी। विधान परिषद सदस्य की पांच में से 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सभी तीनों और शिक्षक निर्वाचन की एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के उज्ज्वल भविष्य पर मतदाताओं ने मुहर लगाई। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से देवेंद्र प्रताप सिंह ने 17455, कानपुर-उन्नाव से अरुण पाठक ने 53285, बरेली-मुरादाबाद से जयपाल सिंह व्यस्त ने 51257, प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बाबूलाल तिवारी ने पहली बार भाजपा से लड़कर तीन बार के एमएलसी को 1403 वोटों से पराजित किया। यह जीत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के स्नातक व शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों की परिणीति है।

पहली बार लड़ी भाजपा, सीएम योगी (CM Yogi) के कार्यों से तीन बार के एमएलसी को दी शिकस्त

प्रयागराज-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार प्रत्याशी उतारा। यहां से बाबूलाल तिवारी मैदान में रहे। सीएम योगी के शिक्षक हित में किए गए कार्यों की बदौलत भाजपा ने तीन बार के एमएलसी रहे सुरेश कुमार त्रिपाठी को 1403 वोटों से शिकस्त दी। बाबूलाल तिवारी ने 10205वोट हासिल किए, जबकि सुरेश कुमार त्रिपाठी को 8802वोट मिले। यहां समाजवादी पार्टी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

योगी (CM Yogi) के क्षेत्र में भाजपा की जीत का सफर जारी

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है। भाजपा से निवर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को ही मैदान में उतारा गया था। समाजवादी पार्टी ने यहां से करुणाकांत मौर्य को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें 17455 वोट से हरा दिया। भारतीय जनता पार्टी की अनवरत दूसरी जीत है। देवेंद्र प्रताप सिंह को 51699 व करुणाकांत मौर्य को 34244 वोट मिले। 17 जनपदों वाले इस क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ के विकास पर हर मतदाता ने मुहर लगाई।

10 प्रत्याशियों पर रही भारी भाजपा की तैयारी

कानपुर- उन्नाव स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की मजबूत तैयारी से पार्टी प्रत्याशी अरुण पाठक ने यहां से जीत हासिल की। उन्होंने अनवरत तीसरी बार भाजपा का कमल खिलाया है। अरुण पाठक को 62601 वोट मिले, जबकि कमलेश यादव को महज 9316 वोट प्राप्त हुए। यहां से भाजपा ने 53285 वोटों से जीत हासिल की। स्नातकों की आवाज परिषद में उठाने और उसके निराकरण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयास की यह जीत है।

बरेली-मुरादाबाद में सीएम (CM Yogi) की नीतियों पर लगी हैट्रिक

बरेली-मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगाई। इस महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त ने सपा के शिवप्रताप सिंह को 51257 वोटों से हराया। जयपाल को 66179 वोट मिले, शिवप्रताप सिंह को 14922 वोट मिले। सपा की जमानत तक नहीं बची। यहां भी 10 प्रत्याशी मैदान में थे। इस सीट पर भाजपा 1986 से अनवरत जीतती आ रही है। यहां हर चक्र के साथ ही भाजपा की बढ़त बनती गई।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ के दौरान संगम की रेत पर पहली बार सूचना के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

Posted by - December 23, 2024 0
महाकुम्भनगर : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान छेड़ रखा है उससे पूरे प्रदेश में…
Amrit Abhijat

नगरीय निकायों को मिलेगी अधिक स्वायत्तता: SOP संशोधित, अब बिना लागत सीमा के कर सकेंगे कार्य

Posted by - June 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगर विकास विभाग (Nagar Vikas Vibhag) ने 74 वें संवैधानिक संशोधन 1992 के अनुरूप नगरीय…

किसानों और कोरोना पर घिरी खट्टर सरकार ने बिना चर्चा के तीन दिन में ही खत्म किया मानसून सत्र

Posted by - August 25, 2021 0
कोरोना महामारी के कुप्रबंधन और किसानों के मसले पर घिरी खट्टर सरकार ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र…
अजित पवार

अजित पवार ने बदली अपनी ट्विटर प्रोफाइल, अब पूर्व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र किया

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में 80 घंटे के अंदर उप मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले अजित पवार ने एक बार फिर अपनी…