governor

Amity के लॉ स्कूल के 5वें नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

552 0

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet Singh) ने शुक्रवार को Amity University Haryana के लॉ स्कूल द्वारा आयोजित 5वें नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली प्रतिभाग किया। Amity University  विगत 4 वर्षों से मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित करा रहा है। मूट कोर्ट प्रतियागिता में छात्रों को वास्तविक जीवन का अनुभव देने के लिए कोर्ट रूम पर आधारित एक उचित परिदृश्य तैयार कर कानूनों की समझ का परीक्षण करने के लिए उनसे प्रश्न पूछे जाते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल (Governor) ने कहा की भविष्य के एक कुशल अधिवक्ता के रूप में स्वयं को स्थापित करने लिए आयोजित यह नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता अत्यन्त सराहनीय पहल है। यह प्रतियोगिता कौशल विकास के साथ-साथ सोच, विचार, धारणा और चिन्तन में आवश्यक परिवर्तन लाने के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण  भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा की आज कानून और विधि का क्षेत्र, निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसके विस्तार के साथ-साथ विशेषज्ञ जानकारों की मांग भी बढ़ती जा रही है। Career की दृष्टि से देखें तो यह क्षेत्र आकर्षक और पसंदीदा बनता जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से कहा की कानून और अवधारणाओं की समझ विकसित करने के लिए अपने ज्ञान का विस्तार करना होगा। इसके लिए समाज में होने वाले परिवर्तनों और स्थितियों पर गहरी समझ और जानकारी का विकास करना होगा।

governor gurmeet singh

राज्यपाल (Governor) ने कहा की नये भारत के लक्ष्य ऊँचे और महान हैं। हमारी प्राचीन परंमपराएं उपलब्धियों से भरी हुई हैं। हमारा सपना स्वयं को दुनियां की महाशक्ति रूप में स्थापित करना है। देश को विश्वगुरू और महाशक्ति बनने के लिए अपने विचारों और सपनों को भी वैश्विक बनाना होगा। उन्होंने कहा की मुझे विश्वास है कि सभी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया, आचार संहिता, ड्रेस कोड का महत्व, औपचारिक भाषा आदि पर कौशल विकास करेंगे।

सीएम योगी की पहल पर गोरखनाथ मंदिर की तरफ से जिला प्रशासन को सौंपे गए दो लाउडस्पीकर

5th Amity National Moot Court Competition – India Education | Latest  Education News | Global Educational News | Recent Educational News

राज्यपाल (Governor) ने कार्यक्रम से जुडे़ सभी लोगों औार विश्वविद्यालय परिवार को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के फाउंडर व चांसलर अशोक कुमार चौहान, कुलपति असीम चौहान, प्रो. एवं डायरेक्टर एमीटी लॉ स्कूल मेजर जनरल प्रवीण कुमार शर्मा (से.नि.) वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

Baba Kedarnath

बाबा केदार की पंचमुखी डोली का विश्वनाथ मंदिर से दूसरे पड़ाव फाटा को हुआ प्रस्थान

Posted by - May 7, 2024 0
देहरादून/गुप्तकाशी। भगवान केदारनाथ (Baba Kedarnath) की पंचमुखी डोली मंगलवार को प्रात: विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास के लिए दूसरे पड़ाव…
ANIL DESHMUKH

देशमुख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, परमबीर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Posted by - March 24, 2021 0
नई दिल्ली । महाराष्ट्र में सियासी तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के…
अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन बताएं, अलग झारखंड की लड़ाई में कांग्रेस कहां थी?

Posted by - November 28, 2019 0
रांची। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को चतरा में चुनावी सभा को संबोधित कर…
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर योगी ने दुखी, बोले-फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

Posted by - December 7, 2019 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा…
CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव

केरल के राज्यपाल बोले- CAA के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव करने का कोई कानूनी आधार नहीं

Posted by - January 2, 2020 0
केरल। केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को रद्द करने के…